Hanuman Chalisa

सावन सोमवार के समय उपवास में क्या-क्या खा सकते हैं?

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (18:11 IST)
Sawan somvar vrat 2023 : श्रावण मास में इस बार 8 सोमवार रहेंगे इसी के साथ ही प्रमुख तिथियों को भी व्रत रखा जाएगा। इस बार सावन का महीना 2 माह चलेगा यानी 31 अगस्त 2023 को यह समाप्त होगा। जो लोग श्रावण मास के उपवास रखने हैं उनके लिए लाएं हैं हम उन फरियाली आइटम की लिस्ट जिन्हें खाया जा सकता है।
  1. सिंघाड़े का आटा : इसकी रोटी या पुरी बनाकर भिंडी के साथ खा सकते हैं।
  2. राजगीरा : इसकी रोटी या पुरी बनाकर दही या आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं।
  3. कुट्टू : कुट्टू के आटे की रोटी या पुरी बनाकर अरबी की सब्जी के साथ खा सकते हैं।
  4. भिंडी की सब्जी : बगैर नमक, हल्दी, प्याज और लहसुन की सब्जी बनाएं। सेंधा नमक डाल सकते हैं।
  5. अरबी की सब्जी : बगैर नमक, हल्दी, प्याज और लहसुन की सब्जी बनाएं। सेंधा नमक डाल सकते हैं।
  6. साबुदाने खिचड़ी : इसमें आलू और मूंगफली के दाने मिलाकर इसे बनाया जाता है। 
  7. मोरधन की खीर : दूध में मिलाकर इसमें ड्राइफूड डालकर इसे बनाया जा सकता है। 
  8. मोरधन की खिचड़ी : मोरधन को साबुदाने की तरह ही गलाकर इसकी खिचड़ी बनाई जाती है।
  9. आलू का हलवा : आलू को उबालने के बाद मैश करें और उसमें थोड़ा शक्कर मिलकार इसका हलवा बनाएं।
  10. साबूदाने की खीर : साबूदाने को दूध में उबालकर इसकी खीर बनाई जाती है।
  11. फरियाली कढ़ी : दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं।
  12. फ्रूट रायता : दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर इसका फ्रूट रायता बना सकते हैं।
  13. शकरकंद का हलवा : आप चाहे तो आलू के हलवे की तरह शकरकंद का हलवा भी बना सकते हैं।
  14. दही और आलू : दही और आलू को सब्जी बना सकते हैं, जिसे राजगीरा या सिंघाड़े की पुरी के साथ खा सकते हैं।
  15. लौकी की खीर : यह भी काफी पौष्टिक होती है। कम चीन और अधिक ड्राई फूड डशलकर इसे बनाएं।
  16. कच्चे केले की टिक्की : इसे आप घी में तलकर बना सकते हैं और इसे दही, हरी मिर्च की चटनी के साथ खा सकते हैं।
  17. फ्रूट सलाद : सभी फलों को काटकर उसमें दही मिलाकर इसे मजेदार बनाया जा सकता है।
 
अन्य फलाहारी आइटम : अन्य फरियाली आइटम में आप साबुदाने के बड़े या पपड़ी बना सकते हैं, केले या आलू की चिप्स खा सकते हैं। छाछ पी सकते हैं। फरियाली मिच्चर खा सकते हैं। लस्सी, ककड़ी, टमाटर, चकुंदर, पालक आदि खा सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!