Biodata Maker

Sawan somwar 2024: 2 राजयोग में शुरू हो रहा है सावन सोमवार, रात्रि में कर लें मात्र 2 उपाय, शिवजी होंगे प्रसन्न

सावन के पहले सोमवार को 2 राजयोग में कर लें 2 अचूक उपाय, शिवजी का मिलेगा आशीर्वाद

WD Feature Desk
रविवार, 21 जुलाई 2024 (01:23 IST)
Sawan somvar 2024 start and End date: इस बार 22 जुलाई 2024 को सावन सोमवार प्रारंभ हो रहा है जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार श्रावण मास बहुत ही शुभ योग संयोग में प्रारंभ हो रहा है। 2 राजयोग सहित कुल छह शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में सोमवार की रात्रि को मात्र 2 उपाय करने से शिवजी होंगे प्रसन्न।ALSO READ: सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से होता है भाग्योदय, जानिए कैसे चयन करें अपने लिए सही रुद्राक्ष
 
2 राजयोग:-
नवम पंचम योग : चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते नवम पंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में शिव पूजा करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।
 
शश राजयोग : इस दिन शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे जिसके चलते शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष दूर होते हैं।
 
22 जुलाई सोमवार 2024 की रात्रि को कर लें मात्र 2 उपाय:-
 
1. शिवा मुट्ठी : शिवा मुट्ठी में 5 अनाज होते हैं- अरहर की दाल, अक्षत, गेहूं, काला तिल और मूंग की दाल। सभी एक एक मुट्ठी एकात्रित करने इन्हें शिव मंदिर में अर्पित करें। 
 
2. शिव मंदिर में प्रज्वलित करें दीपक : 
अन्य शुभ योग:- 
1. सोमवार का संयोग : श्रावण मास इस बार सोमवार से ही प्रारंभ हो रहा है। यह शिवजी का ही वार है।
 
2. प्रीति योग : प्रीति योग सदा मंगल करने वाला और भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। इस योग में सभी कार्य पूर्ण होते हैं। यह योग 21 जुलाई रात्रि 11 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होकर 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
 
3. आयुष्मान योग : सावन के पहले सोमवार को यह योग रहेगा। इस योग में किया गया कार्य लंबे समय तक शुभ फलदायक होता है या जीवन भर सुख देने वाला होता है। यह योग रात 8 बजकर 50 मिनट से अगले दिन तक रहेगा।
 
6. सर्वार्थ सिद्ध योग : सावन के पहले सोमवार को सर्वार्थ सिद्ध नामक शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है जो प्रातः: 05:37 से रात्रि 10:21 तक रहेगा। इस योग में शिव पूजा या अन्य कोई कार्य करने से वह सफल और सिद्ध होता है।ALSO READ: Sawan Vrat Tyohar 2024: सावन मास 2024 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट नोट कर लें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक

अगला लेख