shiv chalisa

Sawan Somwar 2024: सावन माह में किस तारीख को रखा जायेगा सोमवार व्रत, जानिए तिथि मुहूर्त और पूजा का महत्व

श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना के साथ इस तरह करें सोमवार व्रत का पालन।

WD Feature Desk
Sawan Somwar 2024 Date List: इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा। भगवान शिव को समर्पित सावन माह में इस वर्ष 5 सोमवार होंगे और सावन का महीना 29 दिनों का होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र माह में भगवान शिव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही श्रावण मास में सोमवार व्रत का पालन करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, इस साल कब-कब है सावन सोमवार व्रत और क्या है पूजा का महत्व। ALSO READ: Sawan Somvar 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ होगी सावन की शुरुआत, ऐसे करें रुद्राभिषेक

सावन 2024 सोमवार व्रत तिथि सूची
श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत - 22 जुलाई 2024
श्रावण मास का द्वितीय सोमवार व्रत - 29 जुलाई 2024
सावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त 2024
सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त 2024
सावन महीने में पांचवा और अंतिम सोमवार व्रत - 19 अगस्त 2024

क्या है सावन माह का आध्यात्मिक महत्व?
शास्त्रों में श्रावण मास के महत्व को विस्तार से बताया गया है। आषाढ़ माह के बाद सावन का महीना शुरू होता है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के बाद संसार के संचालन का कार्य भगवान शिव के हाथों में आ जाता है।ALSO READ: Sawan Somvar 2024: सावन में कौन-से 5 पौधों को लगाने से प्रसन्‍न होते हैं महादेव, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना करने से बल, बुद्धि, विद्या, आरोग्यता, धन, ऐश्वर्य, इत्यादि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का भी बड़ा महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष है, उन्हें सावन महीने में भगवान शिव की उपासना जरूर करनी चाहिए और साथ ही दान पुण्य भी करना चाहिए। दान पुण्य करने से भी विशेष लाभ मिलता है।ALSO READ: Sawan Somvar 2024: सावन में साग और कढ़ी नहीं खाने का क्या है वैज्ञानिक कारण

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

सभी देखें

धर्म संसार

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

saptahik ank rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026: इस सप्ताह के लिए आपके भाग्य का क्या है संकेत?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

Rangpanchami n health: रंगपंचमी पर भांग के नशे से कैसे छुटकारा पाएं, पढ़ें 10 टिप्स

अगला लेख