Festival Posters

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

WD Feature Desk
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (15:01 IST)
Shravan calendar 2025: हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन माह का विशेष महत्व कहा गया है। यह महीना शिव जी को समर्पित है तथा यह भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह भी है। श्रावण या सावन मास में भगवान शिव की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। 
 
हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण पांचवां हिन्दू माह माना गया है। वैसे तो प्रत्येक सोमवार को आप अपनी सुविधा अनुसार पूजा कर सकते हैं, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त और अभिजित मुहूर्त विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। दिनभर शिव नाम का स्मरण करें और सात्विक भोजन ग्रहण करें। क्रोध, झूठ, अपशब्द और मांसाहार से दूर रहें।
 
आइए यहां जानते हैं श्रावण मास 2025 में पड़ने वाले श्रावण सोमवार के बारे में खास जानकारी...
 
कब से शुरू हो रहा है श्रावण मास: वर्ष 2025 में पवित्र श्रावण/ सावन मास 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार तक जारी रहेगा।ALSO READ: 7 अक्टूबर के पहले भारत को करना होंगे ये 7 कार्य वर्ना मुश्किल में होगा भविष्य
 
श्रावण प्रारंभ: *उत्तर
जुलाई 11, 2025, शुक्रवार
श्रावण समाप्त:
अगस्त 9, 2025, शनिवार
इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। श्रावण सोमवार की तारीखें इस प्रकार हैं:
 
1. पहला सावन सोमवार: 14 जुलाई 2025
 
2. दूसरा सावन सोमवार: 21 जुलाई 2025
 
3. तीसरा सावन सोमवार: 28 जुलाई 2025
 
4. चौथा सावन सोमवार: 4 अगस्त 2025। 
 
यहां पाठकों की सुविधा के लिए सावन माह के पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त प्रस्तुत किए जा रहे हैं... 
 
सावन मास पहले सोमवार के लिए शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 14 जुलाई 2025 को सुबह 4:16 बजे से 5:04 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त: 14 जुलाई 2025 को दोपहर 11:59 बजे से 12:55 बजे तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: पाकिस्तान से सीजफायर के बाद क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी के सितारे, गर्दिश में या बुलंदी पर?

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख