Hanuman Chalisa

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

WD Feature Desk
शनिवार, 12 जुलाई 2025 (11:12 IST)
11 july sawan 2025 Tithi & Date: उत्तर भारत में 11 जुलाई 2024 शुक्रवार से सावन मास प्रारंभ हो गया है। पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा सोमवार 21 जुलाई को, तीसरा सोमवार 28 जुलाई को और चौथा सोमवार 04 अगस्त को रहेगा।
 
पहला प्रदोष 22 जुलाई को, दूसरा प्रदोष 6 अगस्त को रहेगा। खास त्योहारों में 15 जुलाई को मौना पंचमी, 16 को कर्क संक्रांति, 23 को शिवरात्रि, 24 को हरियाली अमावस्या, 25 को सिंधारा दोज, 29 को नागपंचमी इसके बाद अंत में 9 अगस्त को पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व रहेगा।
 
पूजा का मुहूर्त:-शिवलिंग पर प्रात: 5 से 11 बजे के बीच में जल अर्पित कर सकते हैं। 12 से 4 बजे के बीच जल अर्पित नहीं करते हैं। हां, यदि अभिजीत मुहूर्त इस दौरान होतो जल अर्पित कर सकते हैं। 4 के बाद प्रदोष काल में भी जल चढ़ा सकते हैं।
 
पूजा विधि के लिए आगे क्लिक करें:- ALSO READ: सावन के सोमवार की पूजा विधि क्या है?
रुद्राभिषेक विधि के लिए आगे क्लिक करें:-ALSO READ: सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?
जलाभिषेक विधि के लिए आगे क्लिक करें:-ALSO READ: सावन सोमवार को शिवजी को किस समय, कैसे और किस दिशा में मुंह करके जलाभिषेक करें?
सावन के अचूक उपाय:
1. दीपक: शाम के समय शिव मंदिर में घी का दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।
 
2. जलाभिषेक: मात्र शुद्ध और पवित्र जल या गंगाजल से अभिषेक करने पर शारीरिक एवं मानसिक ताप मिटते हैं।
 
3. शिवामुट्ठी: अरहर की दाल, अक्षत, गेहूं, काला तिल और मूंग की दाल एक एक मुट्ठी लेकर इसे शिवजी को अर्पित करें। इससे सभी तरह की परेशानी समाप्त हो जाती है।
 
4. कलश भरें: श्रावण मास सोमवार में सवेरे शिवालय में तांबे के कलश में गंगाजल, अक्षत, सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर 'ॐ नम: शिवाय' यह मंत्र बोलते हुए अर्पित करें।
 
5. महा मृत्युंजय मंत्र: सोमवार को व्रत रखकर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Hanuman jayanti 2026: हनुमान पूजा सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, प्रसाद, चालीसा, कथा और लाभ

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

अगला लेख