dharma sangrah
✕

इंसान ही नहीं कुत्ते भी रखते हैं सावन सोमवार का व्रत, जानिए 'मैक्सी' की अनोखी शिवभक्ति

WD Feature Desk
बुधवार, 6 अगस्त 2025 (11:59 IST)
Mahakaleshwar Temple Ujjain: श्रावण मास में अधिकतर हिंदू पुरुष और महिलाएं सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि एक मादा स्निफर डॉग भी हर सोमवार उपवास करती है। जीहां, यह मामला है मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात एमपी पुलिस के डॉग स्क्वॉड की यह खास सदस्य मैक्सी का। इस डॉग का नाम है ‘मैक्सी’, जो महज ड्यूटी ही नहीं करती, बल्कि भोलेनाथ की भक्ति भी करती हैं।
 
बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात मध्यप्रदेश पुलिस के डॉग स्क्वॉड की यह खास सदस्य मैक्सी, सावन के हर सोमवार भोजन नहीं करती है बल्कि केवल दूध का सेवन करती है। वह अपने हैंडलर के साथ दिनभर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का अन्न का सेवन नहीं करती।
 
सोशल मीडिया में इस खबर के वायरल होने के बाद  उसकी यह श्रद्धा और सेवा इन दिनों सभी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। करीब 2 साल की मैक्सी का काम बम डिटेक्शन और संवेदनशील क्षेत्रों की जांच करना है। वह महाकाल लोक और मंदिर की सुरक्षा का अहम हिस्सा है और अपने कर्तव्यों के साथ-साथ भक्ति में भी पीछे नहीं रहती।
 
जी न्यूज के अनुसार बताया जा रहा है कि मैक्सी सिर्फ सावन सोमवार के व्रत नहीं रखती बल्कि वह प्रत्येक सोमवार को व्रत रखती है। यह क्रम करीब 2 साल से जारी है। पहली बार जब उसने खाना नहीं खाया तो हैंडलर को लगा की वह बीमार है लेकिन बाद में पता चला कि ऐसे वह हर सोमवार को करती है। इस दौरान वह सिर्फ दूध पीती है। 
 
उल्लेखनीय है कि मैक्सी से पहले रानो ने लगातार 11 साल तक उज्जैन में सेवाएं दीं। उसने हमेशा सावन सोमवार का व्रत रखा। रानो के लिए शाम को फलाहार के लिए रामघाट में व्यवस्था की जाती थी। हालांकि रानो अब सेवानिवृत्त हो चुकी है और भोपाल के भदभदा स्थित वृद्धाश्रम में रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

सभी देखें

धर्म संसार

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

अगला लेख