Publish Date: Mon, 08 Aug 2022 (11:57 IST)
Updated Date: Mon, 08 Aug 2022 (12:03 IST)
आज सावन माह का अंतिम सोमवार है। श्रावण मास का सोमवार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा और अभिषेक किया जाता है। इस दिन कई महत्वपूर्ण योग संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में आप मात्र 11 सफेद समग्री शिवजी को अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
1. आंकड़े का फूल : शिवजी का आशीर्वाद मिलता है।
2. अक्षत अर्थात अखंडित चावल : घर में बरकत बनी रहती है
3. गाय का शुद्ध घी : गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलता है।
4. पंचामृत : उम्र बढ़ती है और जातक निरोगी रहता है।
5. नमक : सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और संकट से मुक्ति मिलती है।
6. सफेद चंदन : भगवान शिव मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाते हैं। यदि शिव जी को चंदन चढ़ाया जाए तो इससे समाज में मान सम्मान यश बढ़ता है।
7. कर्पूर : भगवान शिव का प्रिय मंत्र है कर्पूरगौरं करूणावतारं.... यानी जो कर्पूर के समान उज्जवल हैं। भगवान भोलेनाथ को कर्पूर की महक से प्यार है अत: कर्पूर शिव पूजन में अनिवार्य है।
8. जनेऊ : शिवजी को जनेऊ भी अर्पित करें। यह बहुत ही शुभ होती है।
9. जौ : इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
10. सफेद पेड़े : शिवजी प्रसन्न होते हैं।