श्रावण मास में व्रत नहीं रखेंगे तो होंगे ये 5 नुकसान

WD Feature Desk
सोमवार, 15 जुलाई 2024 (14:30 IST)
सप्ताह के व्रतों में गुरुवार श्रेष्ठ, पक्ष के व्रतों में एकादशी और प्रदोष ही श्रेष्ठ, वर्ष के व्रतों में चतुर्मास श्रेष्ठ और चतुर्मास में सबसे श्रेष्ठ श्रावण का महीना है। श्रावण माह से प्रेरित होकर ही सभी धर्मों में विशेष माह में व्रत रखने के प्रचलन की शुरुआत हुई। पूरे माह की व्रत रखने का खास महत्व माना गया है। यदि आप श्रावण मास में व्रत नहीं रखते हैं तो इसका आपको 5 तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आओ जानते हैं कि वे कौनसे नुकसान है। ALSO READ: श्रावण मास : लगातार बढ़ते जा रहे हैं भारत के ये 6 शिवलिंग और एक नंदी
 
1. व्रत का नियम: हिन्दू धर्म में श्रावण मास को पवित्र और व्रत रखने वाला माह माना गया है। पूरे श्रावण माह में निराहारी या फलाहारी रहने की हिदायत दी गई है। इस माह में शास्त्र अनुसार ही व्रतों का पालन करना चाहिए। मन से या मनमानों व्रतों से दूर रहना चाहिए।
 
2. ये नियम पालें : इस दौरान फर्श पर सोना और सूर्योदय से पहले उठना बहुत शुभ माना जाता है। उठने के बाद अच्छे से स्नान करना और अधिकतर समय मौन रहना चाहिए। वैसे साधुओं के नियम कड़े होते हैं। दिन में केवल एक ही बार भोजन करना चाहिए।
 
3. वर्जित कार्य : उक्त 4 माह में विवाह संस्कार, जातकर्म संस्कार, गृह प्रवेश आदि सभी मंगल कार्य निषेध माने गए हैं।
 
4. भोजन: इस व्रत में दूध, शकर, दही, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन, मिठाई, सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन नहीं किया जाता। श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल आदि का त्याग कर दिया जाता है। ALSO READ: श्रावण मास में नहीं करना चाहिए भूलकर भी ये 5 काम, पछताना पड़ेगा
 
व्रत नहीं रखने के 5 नुकसान:-
1. श्रावण माह में शरीर में बैक्टिरिया की संख्या बढ़ने लगती है। इससे पाचन तंत्र भी गड़बड़ा जाता है। व्रत रखकर इससे बचा जा सकता है। नहीं रखने से शरीर रोगग्रस्त हो सकता है। 
 
2. श्रावण माह में यदि ब्रह्मचर्य व्रत का पालन नहीं करते हैं तो शरीरिक शक्ति घटती है। इसी के साथ ही आयु भी कम होने लगती है।
 
3. उपरोक्त बताए अन्य ग्रहण करते हैं तो किसी भी प्रकार के गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। 
 
4. श्रावण माह में व्रत नहीं रखने से मानसिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। शरीर में आलस्य की अधिकता होने लगती है।
 
5. श्रावण माह में व्रतधारियों को शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। इससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। व्रत नहीं रखने से आप उनके आशीर्वाद से वंचित रह जाते हैं। 
 
यदि आप इस माह नियम विरूद्ध अन्न ग्रहण करते हैं, ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते हैं तो निश्चित ही आप गंभीर रोग या किसी भी प्रकार के शोक से ग्रस्त हो सकते हैं। आप पर शिव के अपमान का पाप भी लग सकता है।ALSO READ: श्रावण मास में बिल्वपत्र चढ़ाने के ये नियम जरूर जान लें, शिवजी होंगे प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

अगला लेख
More