sundarkand
✕

Sarva pitru amavasya 2024 date: सर्वपितृ अमावस्या कब है 1 अक्टूबर या 2 अक्टूबर 2024?

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन विदा होते हैं पितर, जानें डेट व तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त

WD Feature Desk
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (11:54 IST)
Shradh paksha 2024: सर्वपितृ अमावस्या को लेकर भी कंफ्यूजन है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी रहेगा। सर्व पितृ अमावस्या 1 या 2 अक्टूबर 2024 को है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर बुधवार के दिन सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध रहेगा। 16 श्राद्ध पक्ष में पितरों का श्राद्ध करने का समय मध्यान्ह काल रहता है। उसमें भी कुतुप काल का ज्यादा महत्व माना गया है। कई लोग तिथि अनुसार श्राद्ध नहीं कर पाते हैं। इसका कारण या तो उनके पास समय नहीं है या उन्हें अपने पितरों की तिथि नहीं पता है। ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या पर ही श्राद्ध कर्म करते है। श्राद्ध कर्म में तर्पण, पिंडदान और भोज होता है।
 
कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष?
17 सितंबर 2024- मंगलवार से 2 अक्टूबर 2024- बुधवार तक रहेगा।
 
श्राद्ध पक्ष 2024 की सर्वपितृ अमावस्या कब रहेगी?
2 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन सर्वपितृ अमावस्या रहेगी।
 
सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण, पिंडदान, भोग और पंचबलि कर्म का समय:-
कुतुप मूहूर्त- 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:04 से 12:51 के बीच।  
रोहिणी मूहूर्त- 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:51 से 01:39 के बीच। 
अपराह्न काल- 2 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 01:39 से 04:02 के बीच।  
 
सर्वपितृ अमावस्या तिथि प्रारंभ एवं अंत का समय क्या है?
सर्वपितृ अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 01 अक्टूबर 2024 को रात्रि 09:39 बजे से प्रारंभ।
सर्वपितृ अमावस्या तिथि समाप्त- 03 अक्टूबर 2024 को (रात्रि) 12:18  बजे समाप्त।
 
पितृ पक्ष 2024 किस दिन रहेगा कौनसा श्राद्ध?
पूर्णिमा का श्राद्ध : 17 सितंबर 2024- मंगलवार।
प्रतिपदा का श्राद्ध : 18 सितंबर 2024- बुधवार।
द्वितीया का श्राद्ध : 19 सितंबर 2024- गुरुवार।
तृतीया का श्राद्ध : 20  सितंबर 2024- शुक्रवार।
चतुर्थी का श्राद्ध : 21 सितंबर 2024- शनिवार।
महा भरणी : 21 सितंबर 2024- शनिवार।
पंचमी का श्राद्ध : 22 सितंबर 2024- रविवार।
षष्ठी का श्राद्ध : 23 सितंबर 2024- सोमवार।
सप्तमी का श्राद्ध : 23 सितंबर 2024- सोमवार।
अष्टमी का श्राद्ध : 24 सितंबर 2024- मंगलवार।
नवमी का श्राद्ध : 25 सितंबर 2024- बुधवार।
दशमी का श्राद्ध : 26 सितंबर 2024- गुरुवार।
एकादशी का श्राद्ध : 27 सितंबर 2024- शुक्रवार।
द्वादशी का श्राद्ध : 29 सितंबर 2024- रविवार।
मघा श्राद्ध : 29 सितंबर 2024- रविवार।
त्रयोदशी का श्राद्ध : 30 सितंबर 2024- सोमवार।
चतुर्दशी का श्राद्ध : 1 अक्टूबर 2024- मंगलवार।
सर्वपितृ अमावस्या : 2 अक्टूबर 2024- बुधवार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो सकता है व्रत; जानें सही नियम

Chhath puja 2026: छठ पूजा 2026 में कब है?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अटला तद्दे पर्व 2026: दक्षिण भारत में करवा चौथ की तरह रखा जाता है यह व्रत, जानें परंपरा और पूजा विधि

28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?

अगला लेख