Pitru Paksha 2025: में श्राद्ध पक्ष कब से शुरू होगा कब तक रहेगा?
श्राद्ध पक्ष 2025: तिथि, महत्व और करने योग्य कार्य
Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 (15:22 IST)
Updated Date: Sat, 06 Sep 2025 (15:50 IST)
Shradh Paksha 2025: साल 2025 में श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) 7 सितंबर, रविवार से शुरू होकर 21 सितंबर, रविवार तक रहेंगे। इस बार तृतीया और चतुर्थी का श्राद्ध एक ही दिन रहेगा। इस दौरान पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न श्राद्ध और तर्पण किए जाते हैं। श्राद्ध पक्ष 2025 की सही तारीखें, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व जानें। पितृ पक्ष में श्राद्ध करने की विधि और ध्यान रखने योग्य बातें यहाँ पढ़ें।
श्राद्ध कर्म करने का समय: सुबह 9 बजे से 01 बजे के बीच।
श्राद्ध कर्म में क्या करते हैं: श्राद्ध पक्ष में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, पंचबलि कर्म और ब्राह्मण भोज का कार्य करते हैं।
श्राद्ध करने का महत्व: श्राद्ध करने से पितरों को मुक्ति मिलती है। पितृदोष समाप्त होता है और जीवन में आ रही सभी बाधाओं का समाधान होता है।
श्राद्ध पक्ष 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां:
7 सितंबर 2025, रविवार: पूर्णिमा श्राद्ध
8 सितंबर 2025, सोमवार: प्रतिपदा श्राद्ध
11 सितंबर 2025, गुरुवार: महा भरणी
15 सितंबर 2025, सोमवार: नवमी श्राद्ध (सौभाग्यवती श्राद्ध)
19 सितंबर 2025, शुक्रवार: त्रयोदशी श्राद्ध
21 सितंबर 2025, रविवार: सर्व पितृ अमावस्या (पितृ पक्ष का अंतिम दिन)
श्राद्ध पक्ष की प्रमुख श्राद्ध तिथियां 2025:
7 सितंबर: पूर्णिमा श्राद्ध।
8 सितंबर: प्रतिपदा श्राद्ध।
9 सितंबर: द्वितीया श्राद्ध।
10 सितंबर: तृतीया श्राद्ध।
10 सितंबर: चतुर्थी श्राद्ध।
11 सितंबर: पंचमी श्राद्ध।
12 सितंबर: षष्ठी श्राद्ध।
13 सितंबर: सप्तमी श्राद्ध।
14 सितंबर: अष्टमी श्राद्ध।
15 सितंबर: नवमी श्राद्ध।
16 सितंबर: दशमी श्राद्ध।
17 सितंबर: एकादशी श्राद्ध।
18 सितंबर: द्वादशी श्राद्ध।
19 सितंबर: त्रयोदशी श्राद्ध।
20 सितंबर: चतुर्दशी श्राद्ध।
21. सितंबर: सर्वपितृ अमावस्या।
About Writter
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें