Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 10:35:04 AM (IST)
Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 01:44:48 PM (IST)
श्राद्ध पक्ष में आमतौर पर शुभ खरीदी नहीं की जाती है लेकिन यह एक प्रकार की भ्रांति है। इस दौरान भी खरीदी के शुभ योग बन रहे हैं।
श्राद्ध में पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इसके बीच में आए शुभ योग में खरीदी से कोई नुकसान नहीं होता है। श्राद्ध के दौरान 8 सितंबर को दोपहर 12: 31 से अमृत सिद्धि योग, 11 सितंबर को सुबह 9 : 21 से रवि योग रहेगा।
12 सितंबर को सुबह 6.16 से सर्वार्थ सिद्धि योग, 14 सितंबर को रात 2 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा जो 15 सितंबर तक रहेगा। 17 सितंबर को भी मंगल उदय हो रहा है। इन योगों में पूजा, दान, खरीदारी आदि कर सकते हैं।