suvichar

सर्वपितृ अमावस्या पर 11 साल बाद बन रहे हैं ये 4 गजब के योग, सिर्फ एक काम करेंगे तो होगा बहुत ही शुभ

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:33 IST)
इस बार पितृ पक्ष ( Pitru Paksha 2021 Start Date) 20 सितंबर 2021, सोमवार से प्रारंभ हुआ हैं और अब इसका समापन 6 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या ( sarva pitru moksha amavasya 2021 ) को होगा। आओ जानते हैं कि इस बार कौनसे शुभ योग बना रहे हैं।
 
ALSO READ: सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध में पंचबलि भोग लगा दिया तो पितृ हो जाएंगे प्रसन्न
1. गजछाया योग ( Gajachhaya Yog ) : इस बार इस दिन 11 साल बाद गजछाया योग बना रहा है। 
 
2. ब्रह्म योग ( Brahma yoga ) : इस दिन ब्रह्म योग बन रहा है। ब्रह्मा के बाद इंद्र योग  ( Indra yoga ) रहेगा। इसके बाद वैधृति योग रहेगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस दिन कुमार योग  ( Kumar Yoga ) योग भी बन रहा है।
 
3. सर्वार्थसिद्धि योग ( Sarvarthasiddhi Yoga ) : इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। 
 
4. चतुर्ग्रही योग ( Chaturgrahi Yoga ) : इस दिन सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध ग्रह मिलकर कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं।
 
 
सिर्फ एक ही काम करें- पंचबलि कर्म। पंचबलि अर्थात 1.गोबलि, 2.श्वानबलि, 3.काकबलि, पिपलिकादि बलि और देवादिबलि कर्म जरूर करें।
 
1. गौ बलि : घर से पश्चिम दिशा में महुआ या पलाश के पत्तों पर गाय को भोजन कराया जाता है तथा गाय को 'गौभ्यो नम:' कहकर प्रणाम किया जाता है। गौ देशी होना चाहिए। 
 
2. श्वान बलि: पत्ते पर भोजन रखकर कुत्ते को भोजन कराया जाता है।
 
3. काक बलि : कौओं को छत पर या भूमि पर रखकर उनको बुलाया जाता है जिससे वे भोजन करें।
 
4. देवादि बलि : पत्तों पर देवी और देवताओं को भोग अर्पित किया जाता है। बाद में वह उठाकर घर से बाहर रख दिया जाता है।
 
5. पिपलिकादि बलि : इसमें पीपल के पेड़ को जल और दूध अर्पण करने के बाद चींटी, कीड़े-मकौड़ों आदि के लिए जहां उनके बिल हों, वहां चूरा कर भोजन डाला जाता है।
 
 
इसके बाद अदि आप चाहे तो ब्रह्माण, जमई, भांजे, मामा, नाती और कुल खानदान के सभी लोगों को अच्छे से पेटभर भोजन खिलाकर दक्षिणा दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सावन का दूसरा सोमवार 2026: कब है, क्या रहेगा शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजन विधि?

ओणम 2026: केरल में शुरू हुई तैयारियां, जानिए कब है यह पर्व और क्या है इसका धार्मिक महत्व

अगला लेख