16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का तीसरा दिन : जानिए द्वितीया श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Pitru Paksha 2024: द्वितीया श्राद्ध कर्म से मिलती है प्रेतयोनि से मुक्ति

WD Feature Desk
गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (11:25 IST)
Shradh Paksha: 16 दिनों तक चलते वाले इस पितृपक्ष में पितरों की शांति और मुक्ति के लिए तर्पण और पिंडदान किया जाता है। श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो गए हैं। 17 सितंबर 2024 को पूर्णिमा का श्राद्ध था। आज द्वितीया का श्राद्ध है।
 
द्वितीया श्राद्ध कर्म से मिलती है प्रेतयोनि से मुक्ति:-
16 दिनों के श्राद्ध की इन तिथियों में उनका श्राद्ध तो किया ही जाता है जिनकी तिथि विशेष में मृत्यु हुई है इसी के साथ हर तिथि का अपना खास महत्व भी है। द्वितीया श्राद्ध कर्म से मिलती है प्रेतयोनि से मुक्ति।
 
द्वितीया तिथि प्रारंभ : 19 सितंबर 2024 को प्रात: 04 बजकर 19 मिनट एएम से प्रारंभ।
द्वितीया तिथि प्रारंभ समाप्त : 20 सितंबर 2024 को 12 बजकर 39 मिनट एएम तक।
 
19 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 से 12:39 के बीच।
कुतुप काल : सुबह 11:50 से 12:39 तक।
रोहिणी मुहूर्त : दोपहर 12:39 से 01:28 तक।
Pitru Paksha 2024
द्वितीया श्राद्ध विधि:-
1. जिनका भी स्वर्गवास द्वितीया तिथि को हुआ है तो उनका श्राद्ध कर्म इस दिन करना चाहिए।
 
2. दूसरे दिन के श्राद्ध के समय तिल और सत्तू के तर्पण का विधान है।
 
3. सत्तू में तिल मिलाकर अपसव्य से दक्षिण-पश्चिम होकर, उत्तर-पूरब इस क्रम से सत्तू को छिंटते हुए प्रार्थना करें।
 
4. प्रार्थना में कहें कि मारे कुल में जो कोई भी पितर प्रेतत्व को प्राप्त हो गए हैं, वो सभी तिल मिश्रित सत्तू से तृप्त हो जाएं।
 
5. फिर उनके नाम और गोत्र का उच्चारण करते हुए जल सहित तिल मिश्रित सत्तू को अर्पित करें।
 
6. फिर प्रार्थना करें कि 'ब्रह्मा से लेकर चिट्ठी पर्यन्त चराचर जीव, मेरे इस जल-दान से तृप्त हो जाएं।' 
 
7. तिल और सत्तू अर्पित करके प्रार्थना करने से कुल में कोई भी प्रेत नहीं रहता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का तीसरा दिन : जानिए द्वितीया श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

19 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

19 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More