Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बम बम भोले और हर हर महादेव सहित शिव के 10 जयकारे

Advertiesment
Jai Mahakal
महाशिवरात्रि 2024: शिवरात्रि या महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। इस दिन शिव मंदिर जाते वक्त रास्ते में श्रद्धालु शिवजी के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर जाते हैं। यूं तो शिवजी के 1008 नाम ही उनके जयकारे हैं लेकिन प्रमुख रूप से 10 प्रचलित जयकारे हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन कौन से हैं।
 
 
1. जय शिव : यह सबसे कॉमन जयकारा है जिससे अभिवाद के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। 
 
2. बम बम भोले : बोल बम और बम बम भोले, यह जयकारा अक्सर कावड़ यात्रा, शिव मंदिर या प्रमुख स्थान पर जाते वक्त बोला जाता है।
 
3. हर हर महादेव : यह जयकारा पराक्रम दिखाते समय या युद्ध के समय लगाया जाता है, परंतु इसे कावड़ यात्रा या शिवरात्रि पर मंदिर में जाते वक्त भी लगाया जाता है।
 
4. जय भोलेनाथ की जय : यह जयकारा भी बहुत प्रचलित है।
 
5. जय शिव शम्भू : यह जयकारा भी बहुत प्रचलित है।
 
6. जय जय शिव शंकर : यह जयकारा भी बहुत प्रचलित है।
 
7. जय त्रिलोकीनाथ की जय, जय जगदीश्वर की जय : यह जयकारा अक्सर काशीविश्‍वनाथ या ज्योतिर्लिंग स्थान पर सुनने को मिल जाएगा। पंडितजी पूजा में इसका उपयोग करते हैं।
 
8. जय महाकाल : शिव जी को कालों के काल महाकाल कहा जाता है। अक्सर यह जयकारा मध्यप्रदेश की नगरी उज्जैन में लगाया जाता है। 
 
9. जय त्रिपुरारी त्रिपुरांतक : शिवजी ने त्रिपुरासुर का अंत किया था, जो कि बहुत ही कठिन कार्य था। इसीलिए यह जयाकारा भी लगाया जाता है। 
 
10. जय गंगाधर, उमापति महादेव की जय : शिवजी ने अपनी जटाओं में गंगा का धारण कर रखा है इसीलिए यह जयकारा लगाते हैं। उमापति अर्थात वे माता पार्वती के पति हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव को प्रसन्न, जानिए कैसे करें पूजा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi