khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाशिवरात्रि पर्व के शुभ संयोग और शिव पूजा की सावधानियां

Advertiesment
Mahashivratri 2022
महाशिवरात्रि ( Maha Shivratri 2022) 1 मार्च 2022 मंगलवार को मनाई जाएगी। इस वर्ष महा शिवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग है। शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा करें। इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करें और जान लें पूजी की सावधानियां।
 
 
खास शुभ संयोग : धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिवयोग रहेगा। बारहवें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग रहेगा। मंगल, शुक्र, बुध और शनि के साथ चंद्र है। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। चतुर्थ भाव में राहु वृषभ राशि में जबकि केतु दसवें भाव में वृश्‍चिक राशि में रहेगा।
 
शुभ मुहुर्त :
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:47 से दोपहर 12:34 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से दोपहर 02:53 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:48 से 06:12 तक।
- सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:00 से 07:14 तक।
- निशिता या निशीथ मुहूर्त : रात्रि 11:45 से 12:35 तक।
 
पूजा की सावधानियां : 
 
1. शिव पूजा में तुलसी का पत्ता अर्पित नहीं किया जाता है।
 
2. शिवजी को केतकी और केवड़ा के फूल अर्पित नहीं करते हैं।
 
3. शिवजी के समक्ष शंख भी नहीं बजाया जाता है। 
 
4. शिवजी को नारियल भी अर्पित नहीं किया जाता है। 
 
5. शिवजी को रोली और कुमकुम भी नहीं लगाया जाता है। 
 
6. शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा नहीं की जाती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि 2022 कब है, डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और खास संयोग