महाशिवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं? शिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (17:49 IST)
18 फरवरी 2023 शनिवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि और वरियान योग के साथ ही वाशी योग, सुनफा योग, शंख योग और त्रिग्रही योग में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखकर शिवजी की पूजा करने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। आओ जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत के नियम और व्रत में क्या खा सकते हैं।
 
महाशिवरात्रि व्रत के नियम | Mahashivratri vrat ke niyam :-
- महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ होने से पहले ही व्रत का संकल्प लें या उदयातिथि है तो प्रात: काल ही व्रत का संकल्प लें।
 
- यदि आप निर्जल व्रत रख रहे हैं तो फिर पूरे दिन पानी भी नहीं पीते हैं
 
- यदि एक समय का व्रत रख रहे हैं तो फिर दूसरे समय फलाहार नहीं करते हैं। यानि एक समय भोजन कर सकते हैं।
 
- यदि आप पूर्ण उपवास रख रहे हैं तो न तो फलाहार लेते हैं और न भोजन। तब मात्र जल ही लेते हैं।
 
- फलाहार उपवास करने वाले भक्त दिनभर किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं।
 
- व्रत के दौरान पूजा के बाद कथा अवश्य सुनें।
 
- दूसरे दिन प्रातः जौ, तिल-खीर तथा बेलपत्रों का हवन करके ब्राह्मणों को भोजन कराकर व्रत का पारण करना चाहिए।
शिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं | shivratri vrat me kya khana chahiye:-
 
क्या खाएं- साबूदाना खिचड़ी, सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू के आटे की पूड़ी, सामा के चावल, आलू का हलवा खा सकते हैं।
 
क्या न खाएं- दाल, चावल, गेहूं या कोई भी साबुत अनाज और सादे नमक का उपयोग नहीं कर सकते। सेंधा नमक खास सकते हैं। 
 
- भगवान शंकर पर चढ़ाया गया नैवेद्य खाना निषिद्ध है। यदि शिव की मूर्ति के पास शालिग्राम हों तो नैवेद्य खाने का कोई दोष नहीं होता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

भविष्‍य मालिका की 6 भविष्‍यवाणियां हुईं सच, जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर की गई हैं भविष्‍यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए आज का ताजा भविष्यफल, जानें कैसा बीतेगा 21 मई का दिन

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय

अगला लेख