Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को प्रसन्न करने का दिन माना जाता है। आइए जानते हैं किस प्रकार की मनोकामना के लिए शिव शंकर का किस द्रव्य से पूजन करना चाहिए। सभी अभिषेक द्रव्य का फल अलग-अलग है।
1. गंगाजल या शुद्ध जल- सौभाग्य वृद्धि।
2. दुग्ध गाय का- गृह शांति तथा लक्ष्मी प्राप्ति।
3. सुगंधित तेल- भोग प्राप्ति।
4. सरसों का तेल- शत्रु नाश।
5. मीठा जल या दुग्ध- बुद्धि विलास।
6. घी- वंश वृद्धि।
7. पंचामृत- मनोवांछित प्राप्ति के लिए।
8. गन्ने का रस या फलों का रस- लक्ष्मी तथा ऐश्वर्य प्राप्ति।
9. छाछ- ज्वर से छुटकारा।
10. शहद- ऐश्वर्य प्राप्ति।