biodatamaker

महाशिवरात्रि 2021 पर शिव पूजन की सबसे सरल विधि यहां पढ़ें, जानिए क्या करें सारा दिन

Webdunia
कहते हैं चाहे कोई भी समय हो कोई भी जगह हो जब मन प्रसन्न हो तब ही भगवान की आराधना करना चाहिए। मन प्रसन्न रहेगा तो पूजन में भी मन लगेगा। आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर कैसे करें घर में भोलेनाथ का पूजन : 
 
* ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नानादि से निवृत्त होकर एक चांदी के पात्र में जल भरकर भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर जलाभिषेक करके स्नान कराएं। 
 
* तत्पश्चात सफेद आंकड़े के पुष्प, बिल्वपत्र लेकर सफेद चंदन या गोपी चंदन से शिवलिंग या प्रतिमा को लगाकर शुद्ध, स्वच्छ और साबुत बिल्वपत्र चढ़ाएं। 
 
* सफेद आंकड़े के पुष्प शिवजी को अर्पण करते समय किसी भी शिव स्तुति का पाठ करते रहें। 108 सफेद आंकड़े के पुष्प लें तथा प्रत्येक पुष्प चढ़ाते समय शिव का 'महामृत्युंजय' मंत्र जप करें। 
 
* महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चांदी के कलश से दूध व गंगा जल चढ़ाएं। कोई भी सफेद पुष्‍प से 108 बार किसी भी शिव मंत्र का जप अवश्य करें। श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया कोई भी उपाय या मंत्र जाप अवश्य सफल होता है। 
 
*  शिव के भजन, मंत्र, श्लोक, स्तोत्र, चालीसा, अष्टक, आरती, वंदना जो भी कर सके रात में 12 बजे तक जरूर करें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

अगला लेख