अडाणी समूह की 4 कंपनियों के शेयर संभले, अडाणी पोर्ट्स में आया 8 प्रतिशत का उछाल

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (19:10 IST)
नई दिल्ली। अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स समेत समूह की 4 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। इससे पहले पिछले 6 दिनों से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई थी। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,584.20 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
 
दिन के कारोबार में यह अपने 1 साल के निचले स्तर 1,017.10 तक गिर गया था। अडाणी पोर्ट्स का शेयर वापसी करते हुए 7.98 फीसदी बढ़कर 498.85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दिन के कारोबार के दौरान यह 14.51 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ अपने 1 साल के निचले स्तर 394.95 रुपए पर पहुंच गया था। अंबुजा सीमेंट ने 6.03 प्रतिशत और एसीसी ने 4.39 प्रतिशत की तेजी दर्ज की।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फ्रांसीसी बिजली कंपनी टोटल एनर्जीज का बयान आने के बाद बाजार में सकारात्मक धारणा बनने से अडाणी समूह के कुछ शेयरों में तेजी देखी गई। हालांकि अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी पॉवर में 5 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 5 फीसदी, अडाणी विल्मर में 4.99 फीसदी और एनडीटीवी में 4.98 फीसदी की गिरावट हुई।
 
अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर 'शेयरों में गड़बड़ी करने और लेखा धोखाधड़ी' में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

अगला लेख
More