Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में 1000 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 327 अंकों की तेजी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (10:54 IST)
Share market : शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी की। पिछले कारोबार सत्र में भारी गिरावट के बाद एशियाई समकक्षों में तेजी से इन्हें समर्थन मिला।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,092.68 अंक बढ़कर 79,852.08 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 327 अंक की बढ़त के साथ 24,382.60 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया।
 
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहे। जापान के सूचकांक निक्की-225 में 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई। अमेरिकी बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 10,073.75 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर में आयोजित 'प्रीमीथॉन' वॉक में उमड़े लोग, समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल और जागरूकता पर जोर

अगला लेख