Hanuman Chalisa
✕

विदेशी कोषों के समर्थन से सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की तेजी, RIL के शेयर 2 प्रतिशत चढ़े

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (11:21 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंकों से अधिक का उछाल आया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
ALSO READ: Jio platforms में जादू होल्डिंग्स के माध्यम से हिस्सेदारी खरीदेगा Facebook
सेंसेक्स 34,357.30 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 366.91 अंकों या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,347.61 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 112.15 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 10,141.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एसबीआई, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी अबू धाबी स्थित निवेशक मुबाडला को 9,093.60 करोड़ रुपए में बेचने की घोषणा की। दूसरी ओर टीसीएस, बजाज ऑटो, इंफोसिस और पॉवरग्रिड में गिरावट देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 128.84 अंक या 0.38 प्रतिशत कम होकर 33,980.70 पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 32.45 अंक या 0.32 प्रतिशत फिसलकर 10,029.10 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,905.04 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख