सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 100 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 12,900 के पार

Webdunia
गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (10:47 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान सेंसेक्स को एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला और यह 120.03 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 43,948.13 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 37.70 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 12,896.10 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और टाटा स्टील भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, मारुति और ओएनजीसी में गिरावट देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 694.92 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 पर बंद हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 44,825.37 को छुआ। निफ्टी भी 196.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में टोकियो, हांगकांग और सियोल में तेजी थी जबकि शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

अगला लेख
More