Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त

हमें फॉलो करें शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त
, शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (10:39 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों की शुरुआत शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ हुई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बाजार बढ़त में कारोबार कर रहा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 227.89 अंक की बढ़त के साथ 58,526.69 अंक पर पहुंच गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.35 अंक के लाभ से 17,446.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 51.73 अंक टूटा था, वहीं निफ्टी में 6.15 अंक का नुकसान रहा था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI ने बढ़ाई ब्याज दर, महंगी होगी EMI, जानिए मौद्रिक नीति से जुड़ी 10 खास बातें...