dharma sangrah
✕

चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स 750 अंक उछला, प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रही भारी तेजी

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (11:00 IST)
मुंबई। पिछले सप्ताह की जबरदस्त गिरावट से उबरता हुआ बीएसई का सेंसेक्स आज की शुरुआती कारोबार में 750 अंक उछल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 225 अंक चढ़ गया।
 
बाजार में चौतरफा लिवाली देखी गई। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 612.76 अंक की बढ़त के साथ 38910.05 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 750 अंक से ज्यादा चढ़कर 39083.17 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 38918.90 अंक पर था।
 
आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, ओएनजीसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी भी 185.60 अंक चढ़कर 11387.35 अंक पर खुला और 11433 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 159.60 अंक की बढ़त के साथ 11361.35 अंक पर था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

अगला लेख