Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

Webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (11:46 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी निवेश के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 180 अंक बढ़ गया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 180.10 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 38,394.57 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 46.65 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 11,387.80 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: सेंसेक्स 247 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी में भी रही तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर में सबसे अधिक 1.50 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा कोटक बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 प्रतिशत तक की तेजी रही जबकि इंफोसिस, वेदांता, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर 2 प्रतिशत तक गिरे।
ALSO READ: सेंसेक्स 38 हजार से नीचे उतरा, निफ्टी भी लुढ़का
शेयर बाजार के पास मौजूद प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 895.63 करोड़ रुपए का निवेश किया जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 425.15 करोड़ रुपए के शेयर के शुद्ध बिकवाल रहे। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश के बावजूद मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया।
 
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 14 महीने के उच्च स्तर 3.99 प्रतिशत पर पहुंच गई, हालांकि इस वृद्धि के बावजूद खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 4 प्रतिशत के दायरे में है, वहीं थोक मूल्य सूचकांक आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति सितंबर महीने में गिरकर 3 साल से अधिक के निचले स्तर 0.33 प्रतिशत पर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला

Top News 25 July: सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, 6 दिन बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

अगला लेख