suvichar

Covid 19 की वैक्सीन आने की उम्मीद से सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,500 के पार

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (10:22 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की बढ़त हुई। इस दौरान वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी, सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों और कोविड-19 की वैक्सीन आने की उम्मीद से स्थानीय बाजार को मजबूती मिली।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 35,724.32 के उच्च स्तर को छुआ और फिर 249.01 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,663.46 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 76.50 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 10,506.55 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टाइटन भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 498.65 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 35,414.45 पर और निफ्टी 127.95 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 10,430.05 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने 1,696.45 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। व्यापारियों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी और विनिर्माण के सकारात्मक आंकड़ों के कारण स्थानीय बाजार को मजबूती मिली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्य पूर्व संकट : हिंसक टकराव से आम नागरिकों के लिए गहराती पीड़ा, बढ़ती अनिश्चितता

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में सुनहरे भविष्य के संकेत

अगला लेख