Hanuman Chalisa

सेंसेक्स की तेजी पर ब्रेक, 100 अंक फिसला

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (16:54 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के आर्थिक विकास के आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे निवेशकों के रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली करने से शेयर बाजार में आठ दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया और सेंसेक्स 105.85 अंक तथा निफ्टी 29.30 अंक फिसल गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.85 अंक टूटकर 33618.59 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.30 अंक गिरकर 10370.25 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गई वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में हुई लिवाली ने शेयर बाजार में बड़ी गिरावट को रोकने का काम किया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 16.54 अंक बढ़कर 17038.75 अंक पर और स्मॉलकैप 49.73 अंक उछलकर 18213.65 अंक पर रहा।
 
इस दौरान बीएसई के अधिकांश समूहों में गिरावट हुई और जिन समूहों में बढ़ोतरी दर्ज की गई वह भी बहुत कम की रही। बढ़त में रहने वालों में सीजीजीएस 0.20 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.10 प्रतिशत, वित्त 0.05 प्रतिशत और ऑटो 0.04 प्रतिशत शामिल है। सबसे अधिक गिरावट टेलीकॉम समूह 1.30 प्रतिशत की हुई। इसके बाद तेल एवं गैस, आईटी, सीडी, बेसिक मटेरियल्स, एनर्जी और पावर आदि प्रमुख समूह भी गिरावट में रहे।
 
इस दौरान बीएसई में कुल मिलाकर 2877 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1382 बढ़त में और 1335 गिरावट में रहे जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
 
बीएसई का सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 33726.65 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर दोपहर बाद 33770.15 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी दौरान शुरू हुई बिकवाली से यह 33576.65 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले सत्र के 33724.44 अंक की तुलना में 105.85 अंक अर्थात 0.31 प्रतिशत गिरकर 33618.59 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 12 अंकों की गिरावट लेकर 10387.90 अंक पर खुला और लिवाली के जोर पकड़ने पर यह 10409.55 अंक तक चढ़ा। इसी दौरान बिकवाली के कारण यह 10355.20 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में यह पिछले सत्र के 10399.556 अंक की तुलना में 0.28 फीसदी अर्थात 29.30 अंक गिरकर 10370.25 अंक पर रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज UCC पर चर्चा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख