Hanuman Chalisa

किंगफिशर, प्लेथिको फार्मा को झटका, 30 मई से एनएसई पर सूचीबद्धता समाप्त

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (20:08 IST)
नई दिल्ली। विजय माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस, प्लेथिको फार्मास्युटिकल्स और 16 अन्य कंपनियों की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्धता 30 मई से समाप्त हो जाएगी। इससे पहले दूसरे प्रमुख एक्सचेंज बीएसई ने 11 मई को 200 से ज्यादा कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त कर दी थी, क्योंकि इनके शेयरों की खरीद-फरोख्त पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से निलंबित थी।
 
 
एनएसई का यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब तमाम सरकारी एजेंसियां मुखौटा कंनियों पर शिकंजा कस रही हैं जिनमें शेयर बजारों में सूचीबद्ध कंपनियां भी शामिल हैं। एजेंसियों का प्रयास ऐसी कंपनियों के माध्यम से किए जाने वाले कोष के कथित हेरफेर को रोकना है।
 
अगस्त में बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजारों को निर्देश दिया था कि वह 331 संदिग्ध मुखौटा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करे जबकि सरकार ने खुद 2 लाख से अधिक कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। एनएसई ने अपने नवीनतम परिपत्र में कहा कि जिन कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त करने का निर्णय किया गया है उनके शेयरों में कारोबार 30 मई 2018 के बाद से नहीं किया जा सकेगा।
 
किंगफिशर एयरलाइंस और प्लेथिको के अलावा एग्रो डच लिमिटेड, ब्रॉडकास्ट इनिशिएटिव, क्रेस्ट एनिमेशन स्टूडियोज, केडीएल बायोटेक, केमरॉक इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट, ल्यूमैक्स ऑटोमोटिव सिस्टम्स, निसान कॉपर, श्री एस्टर सिलिकेट्स एंड सूर्या फार्मास्युटिकल्स जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

अगला लेख