भरभरा कर गिरा शेयर बाजार, Sensex हाई से 1000 अंक फिसला

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (16:40 IST)
शुरुआत में ऊंचाई को छूने वाला सेंसेक्स करीब 100 अंक टूट गया। सेंसेक्स 930.88 अंक टूटकर 70,506.31 अंक पर; निफ्टी 302.95 अंक के नुकसान से 21,150.15 अंक पर।

पेंसिल बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 790 रुपए के निर्गम मूल्य पर 77 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 1,400 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 77.21 प्रतिशत की बढ़त है। बाद में बीएसई पर कंपनी का शेयर 79.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,416.50 रुपए पर पहुंच गया।
 
एनएसई पर यह 79.11 प्रतिशत उछलकर 1,415 रुपए पर कारोबार कर रहा था। सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,622.14 करोड़ रुपए था। डोम्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 93.40 गुना अभिदान मिला था।
 
कंपनी के 1,200 करोड़ रुपए के आईपीओ में 350 रुपए के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 850 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 750-790 रुपए प्रति शेयर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

रिकवरी एजेंट से परेशान युवती ने काटी नस, तड़पकर हुई मौत, दूसरे केस में 17 साल की टॉपर ने लगाई फांसी

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

अगला लेख