suvichar

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (19:00 IST)
Shani Jayanti 2024 : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन शनिदेव का पूजन-अर्चन किया जाता है। इस बार शनि जयंती 06 जून 2024 गुरुवार को रहेगी। आओ जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
ALSO READ: Rahu Gochar 2024 : शनि के नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है अथाह रुपया
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ अलग नहीं करना होता है, इनकी पूजा भी अन्य देवी-देवताओं की तरह ही की जाती है। शनि जिन्हें कर्म फलदाता, दंडाधिकारी और न्यायप्रिय माना जाता है। जो अपनी दृष्टि से राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं। शनि जयंती के दिन उपवास रखा जाता है। इस दिन पीपल और शमी के पेड़ की पूजा करना चाहिए। खास तौर पर इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह दिन बहुत अधिक महत्व का माना जाता है।
 
अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 05 जून 2024 को 07:54 PM
अमावस्या तिथि समाप्त- 06 जून 2024 को 06:07 PM
ALSO READ: Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:02 से 04:42 तक
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:22 से 05:23 तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 से 12:48 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:39 से 03:35 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:16 से 07:36 तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:17 से 08:18 तक
shani dev remedies
काम की बातें- Kaam ki Baten
 
1. शुद्ध स्नान करके पुरुष पूजा कर सकते हैं।
 
2. महिला शनि मंदिर के चबूतरे पर नहीं जाएं।
 
3. अगर आपकी राशि में शनि आ रहा है तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
4. अगर आप साढ़ेसाती से ग्रस्त हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
ALSO READ: Shani Gochar 2025: शनि के मीन में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकेगी
5. यदि आपकी राशि का अढैया चल रहा हो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
6. यदि आप शनि दृष्टि से त्रस्त एवं पीड़ित हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
7. यदि आप कारखाना, लोहे से संबद्ध उद्योग, ट्रेवल, ट्रक, ट्रांसपोर्ट, तेल, पे‍ट्रोलियम, मेडिकल, प्रेस, कोर्ट-कचहरी से संबंधित हो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
8. यदि आप कोई भी अच्‍छा कार्य करते हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
9. यदि आपका पेशा वाणिज्य, कारोबार में क्षति, घाटा, परेशानियां आ रही हों तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
10. अगर आप असाध्य रोग कैंसर, एड्स, कुष्ठरोग, किडनी, लकवा, साइटिका, हृदयरोग, मधुमेह, खाज-खुजली जैसे त्वचा रोग से त्रस्त तथा पीड़ित हो तो आप श्री शनिदेव का पूजन-अभिषेक अवश्य कीजिए।
 
11. जिस भक्त के घर में प्रसूति सूतक या रजोदर्शन हो, वह दर्शन नहीं करता।
 
12. सिर से टोपी निकाल कर ही दर्शन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

रामनवमी 2026: श्रीराम के 5 प्रमुख मंत्र, जाप करने से मिलेगा सबकुछ

राम नवमी 26 और 27 मार्च 2026 की पूजा के शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी और नवमी कब है?

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

अगला लेख