Hanuman Chalisa

शनिवार के दिन शाम को यदि कर लिया मात्र यह एक काम तो धन की समस्या खत्म

Webdunia
Shaniwar ke upay : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शनिवार का दिन बहुत खास माना गया है, क्योंकि यह दिन सूर्यदेव के पुत्र शनिदेव और भैरव जी को समर्पित है। और शनि वो देवता है, जो जीवन के समस्त दुखों, परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं। यदि आप शनिवार के दिन उपवास रखकर उनकी पूजा करते हैं तो कई परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं, इतना ही नहीं शनि की साढ़ेसाती, ढैया, कुंडली में स्थित ग्रह दोष का कुप्रभाव भी नष्ट होता है। 
 
यदि आप जीवन में धन, रुपया-पैसा, आर्थिक कष्ट को लेकर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं तो आपको यह उपाय अवश्य ही करना चाहिए, क्योंकि इस उपाय से ना सिर्फ शनिदेव प्रसन्न होंगे, बल्कि श्री लक्ष्मी नारायण के साथ-साथ अन्य कई देवी-देवताओं की कृपा भी आप पर भरपूर बरसेगी...
 
आइए आज यहां जानते हैं धन की समस्या खत्म करने के लिए शनिवार के दिन किया जाने वाला एक खास उपाय- 
 
उपाय : धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन पीपल वृक्ष का पूजन करने से भगवान शनिदेव, भगवान शिव जी, श्री हनुमान जी और माता लक्ष्मी और श्रीहरि विष्‍णु प्रसन्न होते हैं। क्योंकि इन सभी का पीपल में वास माना गया है। अत: शनिवार के दिन सायंकाल के समय आप पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीया जलाएं तथा पांच बार पूरे समर्पण के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी आर्थिक समस्या दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इतना ही नहीं यदि आप शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसो के तेल का दीया जलाते हैं तो शनिदेव के साथ-साथ पितृ भी प्रसन्न होते हैं उनकी अपार कृपा प्राप्त होकर जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। 
 
यह उपाय करने मात्र से आपको जीवन में चमत्कार का अनुभव होने लगेगा तथा भगवान श्री विष्णु एवं माता लक्ष्मी तथा अन्य देवों की कृपा प्राप्त होकर आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। और धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग मिलने लगेंगे। 

rk.
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: शनि कब करवाते हैं खूब खर्चा, जानिए कारण और निवारण

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी को बेहद प्रिय हैं ये 7 भोग, पूजा में जरूर लगाएं

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों है खास दिन, क्या करते हैं ईसाई लोग इस दिन?

अगला लेख