shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रूज पर करनी है समंदर की सैर तो ये हैं भारत के शानदार लग्जरी क्रूज

यहां की शान-ओ-शौकत देख कर उड़ जायेंगे आपके होश

Advertiesment
luxury cruises in India
luxury cruises in India

क्रूज पर घूमना कई लोगों का सपना होता है, और हो भी क्यों ना आखिए ये एक अद्भुत अनुभव जो है। अगर क्रूज पर घूमना आपका भी सपना है तो भारत में कई शानदार जगहें हैं जहां आप लग्जरी क्रूज का मजा उठा सकते हैं। आज इस आलेख में हम आपको इसी विषय पर जानकारी दे रहे हैं।

केरल के बैकवाटर्स
केरल के बैकवाटर्स अपने शांत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहाँ आप हाउसबोट क्रूज का आनंद ले सकते हैं। हाउसबोट्स पर सफर करते हुए आप नारियल के पेड़ों से घिरे पानी के रास्तों और हरे-भरे गांवों का नजारा देख सकते हैं। ये अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा।

गोवा
गोवा अपने बीच और पार्टी लाइफ के लिए मशहूर है। आप यहां शानदार क्रूज का मजा भी ले सकते हैं। गोवा में आप मांडोवी नदी पर सनसेट क्रूज या डिनर क्रूज का आनंद उठा सकते हैं। यहां का अनुभव आपके गोवा ट्रिप को और भी खास बना देगा।

मुंबई
मुंबई में आप अरब सागर पर क्रूज का मजा ले सकते हैं। यहां से आप कई तरह के क्रूज ट्रिप्स पर जा सकते हैं, जैसे दिनभर का क्रूज, रातभर का क्रूज, या वीकेंड क्रूज। यहां से आप अलीबाग, गोवा, और लक्षद्वीप जा सकते हैं।

सुंदरबन
सुंदरबन में जंगलों और नदियों के बीच क्रूज का मजा लेना आपको अनोखे रोमांच से भर देगा। यहां क्रूज पर आपको बहुत सारी खूबसूरत और दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी। आप यहां किंगफिशर जैसे खूबसूरत पक्षी देख सकते हैं। इसके अलावा, नदियों में तैरते मगरमच्छ भी आपका ध्यान खींचेंगे। सबसे खास है यहां का रॉयल बंगाल टाइगर, जिसे देखना एक अद्भुत अनुभव होता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नीले समुद्र और साफ-सुथरे बीच आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास दिलाएंगे। यहां पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आइलैंड तक का क्रूज ट्रिप बहुत ही रोमांचक होता है।

तो अब आपको भारत की चुनिन्दा जगहों पर क्रूज की तमाम जानकारी मिल गई है। अपनी अगली छुट्टी को और भी खास बनाने के लिए इन जगहों पर क्रूज का प्लान करें और एक अद्भुत अनुभव का आनंद लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चियान विक्रम की फिल्म तंगलान का ट्रेलर रिलीज, ये 5 बेहतरीन सीन्स हैं बेहद रोमांचक