अंडमान निकोबार की इन 5 जगहों की खूबसूरती देख कर नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
अंडमान निकोबार की ये जगहें आपकी यात्रा को खास और यादगार बना देंगी
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 (13:21 IST)
Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 (13:36 IST)
राधानगर बीच:
राधानगर बीच एशिया का सबसे सुंदर बीच माना जाता है। हवलॉक द्वीप पर स्थित इस द्वीप पर सफेद रेत और नीले पानी का खूबसूरत संगम देखकर आपको यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। इस बीच से सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ख़ास होता है।
सेलुलर जेल:
सेलुलर जेल, जिसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है, स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की यादों को ताजा करती है। यह जेल ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों को कैद करने के लिए बनाई गई थी। यहां की दीवारें उन वीरों की कहानियां बयां करती हैं जिन्होंने अपने देश के लिए बलिदान दिया।
रॉस आइलैंड:
प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ रॉस आइलैंड का ऐतिहासिक महत्व भी लोगों को आकर्षित करता है। रॉस आइलैंड कभी अंग्रेजों का मुख्यालय हुआ करता था। यहां की इमारतें और चर्च ब्रिटिश काल की झलक दिखाते हैं।
मरीन नेशनल पार्क:
वंदूर में स्थित मरीन नेशनल पार्क स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। समुद्री जीवन को करीब से देखने के लिए ये बेहतरीन स्थान है। यहां आपको विभिन्न प्रकार की मछलियां, कोरल रीफ्स और अन्य समुद्री जीव-जंतु देखने को मिलेंगे।
बाराटांग आइलैंड:
बाराटांग आइलैंड अपने लाइमस्टोन गुफाओं और मड वॉल्कैनो के लिए प्रसिद्ध है। यहां की गुफाएं अद्भुत प्राकृतिक संरचनाओं से भरी हुई हैं, जो किसी कला के नमूने से कम नहीं लगतीं। इन गुफाओं में पहुंचने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ती है, जो अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है।