पूजा के समय आसन पर बैठना क्यों जरूरी माना जाता है?

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (16:47 IST)
पूजा के समय पूजा करने और करवाने वाला एक विशेष आसन पर बैठता है। यह आसन सूती, रेशमी या ऊनी होता है और इसा रंग लाल, पीला या नारंगी होता है, लेकिन कहते हैं कि सबसे अच्छा आसन कुश का होता है। लकड़ी की चौकी या घासफूस की चाटाई का उपयोग भी कर सकते हैं। पूजा का आसन साफ़-सुथरा होना चाहिए। आखिर आसन बिछाकर ही क्यों पूजा की जाती है और जरूरी है आसन पर बैठकर पूजा करना।
 
1. आसन बिछाकर पूजा करने से देवी देवताओं के प्रति सम्मान प्रकट होता है और पूजा पूर्ण मानी जाती है।
 
2. आसन पर बैठकर अनुष्ठान करने से ज्ञान, सौभाग्य, शांति, धन और सिद्धि की प्राप्ति होती है।
 
3. आसन पर बैठकर पूजा करने से हमारे मन में भी अनुष्ठान या पूजा के प्रति गंभीरता आती है।
 
4. आसन पर बैठकर पूजा करने से हमारे मन में श्रद्धा, पवित्रता और धार्मिकता का भाव जन्मता है। 
 
5. आसन पर बैठकर पूजा करने से शरीर आरामदायक स्थिति में रहता है। लंबे अनुष्ठान के लिए बैठते हैं तो आसन से शारीरिक आराम मिलता है। 
 
6. आसन पर बैठकर पूजा करने से पूजा में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
 
7. आसन पर बैठकर पूजा करने वाला व्यक्ति अनुष्ठान के दौरान शारीरिक और आध्यात्मिक स्वच्छता की स्थिति बनाए रखता है और पूजा में उसका मन भी लगा रहता है।
 
8. आसन पर बैठकर पूजा करने से व्यक्ति के मन में भारतीय संस्कृति और परंपरा से एक जुड़ाव महसूस होता है।
 
9. आसन पर बैठकर पूजा-अर्चना करने से पृथ्वी और आकाश की ऊर्जा के बीच संतुलन रहकर यह हमारे शरीर और मन को शांत करता है। इससे मन एकाग्र रहता है। 
 
10. यह भी कहते हैं कि पृथ्वी में चुंबकीय बल है। जब कोई व्यक्ति मंत्रों के साथ पूजा करता है तो उसके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यदि उसने कोई आसन नहीं रखा है तो यह ऊर्जा पृथ्वी में समा जाती है और इसका उसको कोई लाभ नहीं मिलता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का चौथा दिन : जानिए तृतीया श्राद्ध तिथि का महत्व और इस दिन क्या करें

अगला लेख
More