तुलजा भवानी और चामुण्डा माता कौन हैं?

अनिरुद्ध जोशी
देशभर में कई जगहों पर माता तुलजा भवानी और चामुंडा के मंदिर हैं। परंतु ये माताएं कौन हैं यह कम ही लोग जानते होंगे। अक्सर सभी माताओं को मां पार्वती या माता सती से ही जोड़कर देखा जाता है। हालांकि ये सभी माताएं एक ही शक्ति के कई रूप हैं। आओ जानते हैं मां तुलजा भवानी और माता चामुडा के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. देशभर में कई जगह पर माता तुलजा भवानी और चामुण्डा माता की पूजा का प्रचलन है। खासकर यह महाराष्ट्र में अधिक है।
 
2. एक मान्यता के अनुसार माता अम्बिका (पार्वती या सती नहीं) ही चंड और मुंड नामक असुरों का वध करने के कारण चामुंडा कहलाई। 
 
3. तुलजा भवानी माता को महिषसुर मर्दिनी भी कहा जाता है। नवदुर्गा में से एक कात्यायन ऋषि की कन्या ने ही रम्भासुर के पुत्र महिषासुर का वध किया था।
 
4. अम्बिका : (त्रिदेव जननी जगदम्बे, दुर्गा, कैटभा, महामाया और चामुंडा)
 
5. कात्यायनी (ऋषि कात्यायन की पुत्री, महिषासुरमर्दिनी, तुलजा भवानी)
 
6. माता चामुंडा को कई जगह पर चंडिका या चंडी भी कहा गया है। 
 
7. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित है तुलजापुर। एक ऐसा स्थान जहां छत्रपति शिवाजी की कुलदेवी श्रीतुलजा भवानी स्थापित हैं, जो आज भी महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के कई निवासियों की कुलदेवी के रूप में प्रचलित हैं। तुलजा भवानी महाराष्ट्र के प्रमुख साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक है तथा भारत के प्रमुख 52 शक्तिपीठों में से भी एक मानी जाती है।
 
8. मध्यप्रदेश के देवास में है माता तुलजा भवानी और चामुंडा देवी के एक साथ मंदिर। देवास टेकरी पर स्थित मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

25 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

आल्हा ऊदल ने क्यों लड़ा था पृथ्‍वीराज चौहान से युद्ध?

अगला लेख