भारत के महान ऋषि वामदेव

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (10:37 IST)
वैदिक काल के ऋषि वामदेव गौतम ऋषि के पुत्र थे इसीलिए उन्हें गौतम भी कहा जाता था। वामदेव जब मां के गर्भ में थे तभी से उन्हें अपने पूर्वजन्म आदि का ज्ञान हो गया था। वामदेव जब मां के गर्भ में थे तभी से उन्हें अपने पूर्वजन्म आदि का ज्ञान हो गया था। उन्होंने सोचा, मां की योनि से तो सभी जन्म लेते हैं और यह कष्टकर है, अत: मां का पेट फाड़ कर बाहर निकलना चाहिए। वामदेव की मां को इसका आभास हो गया। अत: उसने अपने जीवन को संकट में पड़ा जानकर देवी अदिति से रक्षा की कामना की। तब वामदेव ने इंद्र को अपने समस्त ज्ञान का परिचय देकर योग से श्येन पक्षी का रूप धारण किया तथा अपनी माता के उदर से बिना कष्ट दिए बाहर निकल आए।
 
 
1. कहते हैं कि वामदेव अपने पिछले जन्म में मनु, ऋषि कक्षीवत (कक्षीवान) और कवि उशना थे।
 
2. वामदेव ने इस देश को सामगान (अर्थात् संगीत) दिया तथा वे जन्मत्रयी के तत्ववेत्ता माने जाते हैं। भरत मुनि द्वारा रचित भरत नाट्य शास्त्र सामवेद से ही प्रेरित है। हजारों वर्ष पूर्व लिखे गए सामवेद में संगीत और वाद्य यंत्रों की संपूर्ण जानकारी मिलती है।
 
3. वामदेव ऋग्वेद के चतुर्थ मंडल के सूत्तद्रष्टा थे।
 
4. एक बार इंद्र ने युद्ध के लिए वामदेव को ललकारा था तब इंद्रदेव परास्त हो गए। वामदेव ने देवताओं से कहा कि मुझे दस दुधारु गाय देनी और मेरे शत्रुओं को परास्त करना होगा तभी में इंद्र को मुक्त करूंगा। इंद्र और सभी देवता इस शर्त से कुतिप हो चले थे। बाद में वामदेव ने इंद्र की स्तुति करके उन्हें शांत कर दिया था।
 
5. एक ऐसा भी वक्त आया की वामदेव निर्धन हो चले थे तब उनके सभी मित्रों से उनसे मुंह मोड़ लिया था। आश्रम के सभी फलदार पेड़ पौधे सूख गए थे। उनका तपोबल भी क्षीण हो चला था। पत्नी के अतिरिक्त सभी ने वामदेव ऋषि का साथ छोड़ दिया था। खाने के लाले पड़ गए थे। तब इंद्र ने उनकी सहायता करके उन्हें तृप्त किया था।
 
6. वामदेव शिवजी के भक्त थे और में शरीर पर भस्म धारण करते थे। एक बार एक ब्रह्मराक्षस उन्हें खाने आया और ज्यों ही वामनेव को पकड़ा तो उसके शरीर पर भस्म लग गई। भस्म लगने से उसके पापों का नाश हो गए तथा उसे शिवलोक की प्राप्ति हुई। वामदेव के पूछने पर उस ब्रह्मराक्षस ने बताया कि वह पच्चीस जन्म पूर्व दुर्जन नामक राजा था, अनाचारों के कारण मरने के बाद वह रुधिर कूप में डाल दिया गया। फिर चौबीस बार जन्म लेने के उपरांत वह ब्रह्मराक्षस बना।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, पढ़ें 21 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

21 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक पंचांग 21 से 27 अक्टूबर 2024, जानें नए हफ्ते के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More