ramcharitmanas

प्राचीन भारत में खेला जाता था फुटबॉल

Webdunia
फुटबॉल का खेल आज सबसे लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल में ब्राजील, स्पेन, अर्जेंटीना, पुर्तगान आदि देशों की बादशाहत है और भारत सबसे निचले पायदान पर कहीं नजर आता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि फुटबॉल खेल का जन्मदाता देश भारत है। हालांकि इतिहासकारों को ये बात हजम नहीं होगी क्योंकि वे खेलो की शुरुआत को ओलंपिक के आइने में देखकर ही मानते हैं।
 
 
इतिहाकारों में कुछ लोग चीन, ग्रीक और कुछ लोग इटली को फुटबॉल का जन्मदाता देश मानते हैं, लेकिन इसका सबसे प्राचीन उल्लेख महाभारत में मिलता है। महाभारत में जिक्र है कि श्रीकृष्ण अपने साथियों के साथ यमुना किनारे फुटबॉल खेलते थे। 3112 ईसा पूर्व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। एक दिन ग्वाल बालाओं के साथ श्रीकृष्ण गेंद खेल रहे थे तो गेंद यमुना नदी में चली गई। श्रीदामा के जिद करने पर श्रीकृष्ण ने यमुना के भीतर से गेंद लाने के लिए छलांग लगा दी। नदी के भीतर कालिया नाग ने गेंद को पहले से ही पकड़ कर सो रहा था।
 
 
श्रीकृष्ण के आते ही कालिया नाग जाग गया और उसने श्रीकृष्ण को अपने फेंटे में लपेटकर जकड़ लिया। बाद में श्रीकृष्ण उसके जकड़ जाल से निकल कर उसके मस्तक पर चढ़ जाते हैं और वहां नृत्य करने लगते हैं। श्रीकृष्ण के पदाघात से नाग की हालत खराब होने लगी और वह श्रीकृष्ण से क्षमा मांगने लगा। कालिया नाग और उसकी पत्नियों द्वारा श्रीकृष्ण से अभयदान मांगने पर श्रीकृष्ण ने क्षमा कर दिया और निर्देश दिया की यहां से दूर तुम सपरिवार रमणक द्वीप पर चले जाओ। उन्होंने कालिया को गरुड़ों से भय‍मुक्ति का वरदान भी दिया और वे गेंद लेकर चले गए।
 
 
प्राचीन भारत बहुत ही समृद्ध और सभ्य देश था, जहां हर तरह के अत्याधुनिक हथियार थे, तो वहीं मानव के मनोरंजन के भरपूर साधन भी थे। एक ओर जहां शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ वहीं फुटबॉल खेल का जन्म भी भारत में ही हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण की गेंद यमुना में चली जाने का किस्सा बहुत चर्चित है तो दूसरी ओर भगवान राम के पतंग उड़ाने का उल्लेख भी मिलता है।
 
 
कहने का तात्पर्य यह कि ऐसा कोई-सा खेल या मनोरंजन का साधन नहीं है जिसका आविष्कार भारत में न हुआ हो। भारत में प्राचीनकाल से ही ज्ञान को अत्यधिक महत्व दिया गया है। कला, विज्ञान, गणित और ऐसे अनगिनत क्षेत्र हैं जिनमें भारतीय योगदान अनुपम है। आधुनिक युग के ऐसे बहुत से आविष्कार हैं, जो भारतीय शोधों के निष्कर्षों पर आधारित हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख