suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भगवान गणेशजी के पोते कौन हैं?

Advertiesment
Lord Ganesha
भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेशजी के भाई कार्तिकेय और बहन अशोक सुंदरी, ज्योति और मनसादेवी हैं। धर्मशात्रों के अनुसार गणपति ने 64 अवतार लिए, लेकिन 12 अवतार प्रख्यात माने जाते हैं जिसकी पूजा की जाती है। अष्ट विनायक की भी प्रसिद्धि है। आओ जानते हैं इसबार गणेशजी के पोतों के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. गणेशजी की ऋद्धि और सिद्धि नामक दो पत्नियां हैं, जो प्रजापति विश्वकर्मा की पुत्रियां हैं। 
 
2. सिद्धि से 'क्षेम' और ऋद्धि से 'लाभ' नाम के 2 पुत्र हुए। लोक-परंपरा में इन्हें ही 'शुभ-लाभ' कहा जाता है।
 
सिद्धिबुद्धिपतिं वन्दे ब्रह्मणस्पतिसंज्ञितम्।
मांगल्येशं सर्वपूज्यं विघ्नानांनायकं परम्।।-मुद्गलपुराण
 
3. गणेशजी के पोते आमोद और प्रमोद हैं। आमोद एवं प्रमोद जातक के जीवन में सर्वत्र सुख समृद्धि एवं हर्ष-उल्लास का वातावरण बनाते हैं।
 
4. मान्यता के अनुसार गणेशजी की एक पुत्री भी है जिसका नाम संतोषी है। संतोषी माता की महिमा के बारे में सभी जानते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pradosh Vrat 2021 : महाशिवरात्रि से पहले प्रदोष व्रत