Russian Ukraine war : रूस को क्यों किया गया स्विफ्ट से बाहर? क्या आर्थिक रूप से टूट जाएगी रूस की कमर?

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (09:53 IST)
ब्रसेल्स। अमेरिका ने प्रतिबंधों के सहारे आर्थिक रूप से रूस की कमर तोड़ने का प्लान बनाया है। इस दिशा में पहला कदम उसे स्विफ्ट से बाहर करने का फैसला है।  
 
अमेरिका, यूरोपीय संघ और उसके सहयोगियों ने रविवार को रूस को स्विफ्ट से बाहर कर देने का ऐलान किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है। इसका उद्देश्य इन संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रवाह को बाधित करना है। यह रूस के वैश्विक व्यापार को बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कर देगा।
 
इस हफ्ते यूक्रेन पर हमला बोले जाने के बाद से यह रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों का हिस्सा है। इसका रूस पर काफी प्रभाव पड़ने की संभावना है क्योंकि रूस तेल और गैस के निर्यात के लिए काफी हद तक स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली पर निर्भर है।
 
हालांकि इससे सिर्फ रूस ही प्रभावित नहीं होगा, बल्कि इसका प्रभाव रूस के साथ व्यापार करने वालों पर भी पड़ेगा जिसमें कई पश्चिमी देश भी शामिल हैं।
 
क्या है स्विफ्ट : स्विफ्ट का पूरा नाम 'सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्यूनिकेशन है।' यह बेल्जियम में स्थित है। यह एक बेहद सुरक्षित मैसेजिंग प्रणाली है जिससे सीमा पार के अन्य देशों के साथ पैसों का लेनदेन आसानी से हो पाता है। इससे दुनियाभर के 11,000 से अधिक बैंकों और वित्तीय संगठनों के साथ वित्तीय लेनदेन की सुविधा मिलती है लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार समुचित व सुरक्षित ढंग से हो पाता है।
 
हालांकि विश्व अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रखने के बाद भी स्विफ्ट के पास प्रतिबंधों के संबंध में निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। इस विषय पर यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने ट्वीट कर प्रतिबंधों की सराहना करते हुए कहा कि यह संकट के समय में उनकी वास्तविक मदद है।
 
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्रेजरी विभाग को आने वाले दिनों में रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

अगला लेख
More