Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल, शिकार का शौक और कई गर्लफ्रेंड्स, आखिर कैसी है रूस के प्रेसीडेंट ब्लादिमीर पुतिन की पर्सनल लाइफ?

हमें फॉलो करें putin
, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:43 IST)
यूक्रेन पर हमले करने वाले रूस के राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का नाम पूरी दुनिया में चर्चा में हैं। दुनिया उन्‍हें रूसी राष्‍ट्रपति के तौर पर जानती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनके कॅरियर, राजनीति और लाइफस्‍टाइल से लेकर रूस के सबसे शक्‍तिशाली राष्‍ट्रपति तक के बारे में।

रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन का 7 अक्‍टूबर को जन्‍मदिन है। यूक्रेन पर सैन्‍य हमले के बाद वे पूरी दुनिया की आंख की किरकिरी बन गए हैं। रूस के अटैक में लगभग आधा यूक्रेन तबाह हो गया है, अब भी यूक्रेन पर हमले जारी हैं। यू्क्रेन पर हमला कर पूरी दुनिया की खबरों में चर्चा में आने वाले ब्‍लादिमीर पुतिन अपने निजी जीवन में बेहद स्‍टाइलिश और तरह तरह की चीजों के शौकीन हैं। वे केजीबी के एजेंट रहे हैं तो वहीं उनकी कई गर्लफ्रेंड रही हैं। उन्‍हें जानवरों के शिकार का शौक है तो वहीं वे अपनी फिटनेस के लिए भी बेहद सतर्क हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसा है पुतिन का निजी जीवन।

शानदार लाइफस्टाइल, मिलि‍ट्री वाला अनुशासन और रूस जैसे सबसे शक्‍तिशाली देश के राष्‍ट्रपति के रूप में उनकी कार्यशैली उन्‍हें दुनिया के दूसरे प्रधानमंत्री और राष्‍ट्र‍पति से अलग बनाती है।

फिटनेस फ्रि‍क पु‍तिन
पुतिन न सिर्फ एक राष्‍ट्रपति हैं, बल्‍कि उनके कई किरदार हैं। पुतिन जूडो में ब्लैक बेल्ट मास्टर हैं। 69 साल के हो चुके पुतिन 20 साल पहले भी ऐसे ही दिखते थे और अब भी ठीक वैसे ही नजर आते हैं। जहां दुनियाभर में नेता अपने मोटापे के कारण चर्चा में रहते हैं, उनकी फिटनेस ऐसी है कि एक इंच भी चर्बी उनके शरीर पर नहीं दिखती।

देर से होती है सुबह, शाम को काम
सेलिब्रेटी हैसियत रखने वाले पुतिन हालांकि सुबह देर से उठते हैं, वे भरपूर नींद लेते हैं। उनका नाश्ता दोपहर को होता है और शाम को वे अपना काम शुरू करते हैं।

स्‍व‍ि‍मर पुतिन
फि‍टनेस फ्रि‍क पुतिन को स्‍व‍िमिंग का बेहद शौक है। वे रोजाना दो घंटे स्विमिंग करते हैं और उनका कुत्ता उनके पूल के पास बैठा रहता है।

50 एयरक्राफ्ट
पुतिन को हवाई जहाज उड़ाने का शौक है। उनके पास 50 एयरक्राफ्ट हैं। कुछ साल पहले जब रूस के जंगलों में भयंकर आग लगी थी तब पुतिन ने एयरक्राफ्ट उड़ाकर लोगों को रेस्क्यू भी किया था।

हंटरमैन पुतिन
राष्‍ट्रपति पुतिन के बारे में कहा जाता है कि वे एक शानदार शिकारी भी हैं, वे आए दिन शि‍कार पर जाते हैं और उनकी जंगल में शिकार की शानदार तस्वीरें अक्‍सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

स्‍पोर्टस मैन पुतिन
पुतिन स्‍पोर्ट्स में भी रूचि रखते हैं। उन्‍हें आउटडोर गेम्स बहुत पसंद हैं और वो समय मिलने पर आइस हॉकी खेलते हैं। वे जूडो में ब्‍लैक बेल्‍ट मास्‍टर हैं और आए दिन फाइट प्रैक्‍ट‍िस करते हैं। इतना ही नहीं, पुतिन फार्मूला वन की रेसिंग कार और पनडुब्बी भी चला चुके हैं।

हथि‍यारों का शौक
ब्‍लादिमिर पुतिन को हथिारों का भी शौक है। जब भी देश के लिए नए हथियार आते हैं, पुतिन उन्हें आजमा कर जरूर देखते हैं। वे उन्‍हें ऑपरेट कर के देखते हैं।

पर्सनल लाइफ
लग्जरी लाइफ, महंगे और अतरंगी शौक, जूडो का शौक कई सारी गर्लफ्रेंड्स के लिए जाने जाने वाले पुतिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे काफी सीक्रेट रखते हैं, लेकिन अक्‍सर उनकी निजी तस्वीरें दिख जाती है।

शादी और अफेयर्स
पुतिन ने पहली शादी 1983 में ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से की थी जो पेशे से फ्लाइट अटेंडेंट थी। तब 30 साल के पुतिन केजीबी एजेंट थे और ल्यूडमिला 25 साल की थी। 31 साल की शादी के बाद 2014 में पुतिन और ल्यूडमिला के का तलाक हो गया। इनकी दो बेटियां हैं। मारिया और येकैटेरिना। मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ रहे, जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना कैबेवा का नाम सबसे पहले आता है। इसके बाद उनके किस्से कई युवतियों के साथ बने, हालांकि पुतिन ने कभी इन रिश्‍तों को स्‍वीकारा नहीं।
Edited: By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपया टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर पर, अब कैसे गिरते रुपए को उबारेगी मोदी सरकार?