Russia Ukraine War: अमेरिका- पोलैंड के बीच बड़ी डील! युद्ध के लिए यूक्रेन को मिलेंगे लड़ाकू विमान

Webdunia
रविवार, 6 मार्च 2022 (17:08 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त भीषण जंग जारी है। इसी बीच अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को लड़ाकू विमान दिए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और पोलैंड के बीच में इस बात को लेकर डील हुई है। यह सभी विमान सोवियत युग के होंगे और पोलैंड के जरिए यूक्रेन को दिए जाएंगे।
 
इससे यूक्रेन रूसी सेना का जमकर मुकाबला कर पाएगा और अपनी राजधानी कीव की रक्षा कर पाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में अमेरिका या पोलैंड ने पुष्टि नहीं की है। 
 
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पोलैंड यूक्रेन को सोवियत युग के लड़ाकू विमान देगा। इसके बदले पोलैंड को अमेरिका F-16 लड़ाकू विमान देगा। रूस ने 11 दिन पहले यूक्रेन पर आक्रमण का एलान किया था, तब से अब तक दोनों देशों के बीच लगातार युद्ध हो रहा है।

दोनों देशों के सैकड़ों सैनिक इस जंग में मारे जा चुके हैं और यूक्रेन के काफी नागरिक भी अपनी जान गंवा चुके हैं। पश्चिमी देशों से लगातार यूक्रेन को हथियार गोला बारूद समेत तमाम मदद पहुंचाई जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से अपनी मदद की अपील कर रहे हैं।
 
पिछले दिनों उन्होंने नाटो से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की थी, हालांकि जेलेंस्की की यह मांग ठुकरा दी गई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति समेत तमाम पश्चिमी देशों के नेताओं से बात कर सैन्य मदद मांगी है।

यूक्रेन के नेता ने शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए अमेरिकी सांसदों को संबोधित किया था और रूसी तेल आयात और फंडिंग पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई थी। व्हाइट हाउस के सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन को सैन्य मदद देने के मुद्दे पर नाटो के सहयोगियों से भी चर्चा चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Apple Event 2024 Live Updates : iPhone 16 लॉन्च, 6.7 इंच डिस्प्ले साइज, नए बटन, A18 चिप, 5 कलर ऑप्शन

धर्म के सभी साधन स्वस्थ शरीर से ही संभव : योगी आदित्यनाथ

जीएसटी परिषद नवंबर में स्वास्थ्य, जीवन बीमा प्रीमियम पर कर की दर में कटौती पर लेगी फैसला

महाराष्ट्र BJP चीफ के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक समेत 2 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बीना दौरा, लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 1574 करोड़, विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

अगला लेख
More