Publish Date: Wed, 02 Mar 2022 (16:45 IST)
Updated Date: Wed, 02 Mar 2022 (16:49 IST)
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध लगातार जारी है। कीव और खारकीव में रूस हमलों की भयानक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। सैन्यकर्मियों के साथ ही आम नागरिक भी इस हमले का शिकार हो रहे हैं। इस बीच कई हैरान करने खबरें भी आ रही हैं।
ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक 16 साल के किशोर की जान पासपोर्ट के कारण बच गई। खबरों के मुताबिक एक 16 साल किशोर ने अपनी पॉकेट में यूक्रेन का पासपोर्ट को रखा हुआ था।
मारियुपोल में जब रूस की ओर से गोलाबारी की गई तो इसमें बच्चा भी घायल हो गया। खबरों के मुताबिक गोली पासपोर्ट को चीरते हुए निकल गई।
पासपोर्ट पर गोली लगने के कारण किशोर को मामूली चोट आई है। अगर किशोर को सीधे गोली लगती तो उसकी जान भी जा सकती थी।