चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रूस ने नष्‍ट की प्रयोगशाला, रेडियोन्यूक्लाइड पर कब्जा

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (10:04 IST)
लवीव। चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार यूक्रेन की सरकारी एजेंसी ने दावा किया कि रूसी सैन्य बलों ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक नई प्रयोगशाला को नष्ट कर दिया है, जो अन्य चीजों के अलावा रेडियोधर्मी कचरे के प्रबंधन में सुधार करने के लिए काम करती थी। युद्ध की शुरुआत में ही रूसी सेना ने इस बंद पड़े संयंत्र को कब्जे में ले लिया था।
 
सरकारी एजेंसी ने बताया कि यूरोपीय आयोग के समर्थन से छह अरब यूरो की लागत से बनी प्रयोगशाला में 2015 में काम हुआ था। प्रयोगशाला में अत्यधिक सक्रिय एवं विकिरण समस्थानिक (रेडियो न्यूक्लाइड) के नमूने थे, जो अब दुश्मन के हाथों में हैं। रेडियो न्यूक्लाइड, रासायनिक तत्वों के अस्थिर परमाणु होते हैं, जो विकिरण छोड़ते हैं।
 
वहीं, यूक्रेन की परमाणु नियामक एजेंसी ने सोमवार को बताया कि संयंत्र के चारों ओर विकिरण मॉनिटर ने काम करना बंद कर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 26 अप्रैल 1986 को हुए हादसे को दुनिया की सबसे भयावह परमाणु दुर्घटना माना जाता है।  हादसे के बाद पर्यावरण को विकिरण से मुक्त करने और हादसे को बिगड़ने से रोकने के लिए कुल 1.8 करोड़ सोवियत रूबल (वर्तमान 5 खरब भारतीय रुपए खर्च किए गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

FIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची लोक गायिका नेहा राठौर, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का है आरोप

Mock dril: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित 5 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी

शहबाज शरीफ पहुंचे ISI मुख्यालय, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर ली जानकारी

Indus Water Treaty : भारत के हक का पानी भारत में रुकेगा, पाकिस्‍तान से तनाव के बीच बोले PM मोदी

महबूबा ने एलजी को पत्र लिखकर कहा, पहलगाम पर सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया मनमानी कार्रवाई जैसी

अगला लेख
More