मारियुपोल में रूसी सेना ने मचाई तबाही, 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (16:06 IST)
कीव। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह से लगातार किए जा रहे हमलों में अब तक 10 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने इस बात का दावा किया है। हालात इतने खराब हैं कि शहर में लोगों की लाशें सड़कों पर कालीन की तरह बिछी हुई हैं।
 
इस बीच, पश्चिमी देशों का कहना है कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूसी सेना का एक काफिला यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा है और वहां एक बड़ा हमला होने की आशंका है।
 
मारियुपोल में पिछले छह सप्ताह के दौरान सबसे भीषण हमले हुए हैं और यहां आम नागरिकों को बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मारियुपोल पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना द्वारा किए गए चौतरफा हमलों के बाद शहर की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में सीमित जानकारी है।
 
बॉयचेंको ने रूसी सैनिकों पर बाहरी दुनिया से इस नरसंहार को छिपाने और मानवीय सहायता लेकर आ रहे काफिले को कई हफ्तों तक शहर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है।
 
वादिम बॉयचेंको के मुताबिक रूसी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना हमले में मारे गए लोगों की लाशों को ठिकाने लगाने के लिए मारियुपोल में अंतिम संस्कार संबंधी उपकरण भी लेकर आई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More