रूसी सेना ने यूक्रेन के 3491 सैन्य ठिकानों को किया तबाह

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (21:30 IST)
मॉस्को। रूसी सैनिकों ने युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना के 3 हजार 491 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। रूस के रक्षामंत्री के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
कोनशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन सैन्य ढांचा के कुल 3,491 ठिकानों को अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। 123 बिना आदमी के एरिया व्हीकल, 1,127 टैंक और अन्य आर्मर कॉम्बेट व्हेकिल, 115 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर्स, 423 फील्ड आर्टिलरी पिस्तौल और मोर्टार्स, विशेष सैन्य व्हीकल के 934 इकाई को बर्बाद कर दिया।
   
प्रवक्ता ने कहा 4 कि रूस की वायुसेना ने यूक्रेन सेना के 145 ओब्जेक्ट्‍स को निशाना बनाया, जिसमें तीन बक एम-1 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, 8 कमान पोस्ट और संचार केंद्र, 5 गोला-बारूद डिपो और ईंधन, सैन्य सामान के 78 केंद्र शामिल हैं।'
 
रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि रूस के एयरोस्पेस बल ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन में 5 अनमैन्ड व्हीकल को मार गिराया, जिसमें दो बेरख्तर व्हीकल और एक टोचका-यू टेक्टिकल मिसाइल शामिल हैं।
 
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के आक्रामकता के जवाब में दोनेस्तक और लुहांस्क के लोगों के सहायता के लिए युद्ध शुरू किया था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान के तहत यूक्रेन के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है, नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। मास्को ने इस बात पर बार-बार जोर दिया कि यूक्रेन पर अधिकार करने की कोई योजना नहीं है।        
 
वासिलकिवी में मिसाइल हमला : यूक्रेन के वासिलकिव शहर में शनिवार को 8 रूसी मिसाइलें दागी गई तथा चेर्नीहीव के एक होटल पर भी हमला किया गया। वासिलकिव शहर की मेयर नतालिया बालसिनोविच ने फेसबुक पर लिखा कि आज सुबह लगभग 7 बजे दुश्मन सेना ने वासिलकिव शहर पर गोलाबारी की। 8 मिसाइलें दागी, हवाई अड्डे पर गोलाबारी की। इसके बाद हवाई अड्डा, रनवे पूरी तरह से नष्ट हो गया।
 
उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले में गोला-बारूद डिपो में भी विस्फोट हुआ और अभी भी लगातार विस्फोट हो रहा है। ईंधन के साथ-साथ अन्य गोदाम भी नष्ट हो गया। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि एक लंबी दूरी के हथियार ने वासिलकिव में सैन्य हवाई क्षेत्र पर हमला किया। इस दौरान, कीव के उत्तरी शहर चेर्नीहीव में एक होटल पर रातभर हमला किया गया।

1300 सैनिक मारे गए : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को अनुमान जताया कि रूस के साथ दो सप्ताह से अधिक की लड़ाई के दौरान उनके देश ने लगभग 1,300 सैनिकों को खो दिया है। जेलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पक्ष ने लगभग 1,300 सैन्य कर्मियों को खो दिया है। उनका देश लड़ना नहीं चाहता था और इसे कागज पर उतारने पर जोर देगा। उन्होंने एक विदेशी प्रेस पूल से कहा कि इस युद्ध के समाप्त होने के बाद हमें अब और नहीं लड़ना है। इसे गंभीर देशों, हमारे पड़ोसियों द्वारा प्रलेखित किया जाना चाहिए। इस दस्तावेज़ में हमारे देश के लिए सभी सुरक्षा गारंटी शामिल होनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More