russia ukraine war update : आखिर क्या चाहते हैं जेलेंस्की? अब बोले- रूसी सैनिकों को सरेंडर करना पड़ेगा

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (21:18 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। आज इसका 14वां दिन है। रूस यूक्रेन के इलाकों पर लगातार बमबारी कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रप​ति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कई बयान सामने आए हैं। एक तरफ वे नाटो से निराशा व्यक्त कर रहे हैं।
 
दूसरी ओर उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए रूसी सैनिकों को देश छोड़कर जाने को कहा है। जेलेंस्की ने कहा है कि वे अंत तक सरेंडर नहीं करने वाले हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका-पोलैंड से लड़ाकू विमानों की मांग की है।
ALSO READ: यूपी में उपद्रव होने की आशंका के बीच IB का हाईअलर्ट, मतगणना से पहले कड़ी सुरक्षा, 245 कंपनी अर्धसैनिक बलों के साथ तैनात होंगे 70 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी
जेलेंस्की ने जोर देकर कहा है कि अब रूसी सैनिकों को सरेंडर करना पड़ेगा। उन्हें हर कीमत पर यूक्रेन की धरती को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना अपनी जमीन बचाने के लिए अंत तक लड़ने वाली है। जेलेंस्की का ये बयान हैरान करने वाला है क्योंकि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कहा था कि वे रूस से फिर बातचीत करने को तैयार हैं।
 
पोलैंड को विमान देने को तैयार यूक्रेन : पोलैंड के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन को रूस निर्मित अपने मिग लड़ाकू विमानों की नाटो के माध्यम से आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक बहुत गंभीर फैसला है, जो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सभी सदस्य देशों द्वारा किया जाना चाहिए क्योंकि यह व्यापक सुरक्षा को प्रभावित करता है।
प्रधानमंत्री मेतयुस्ज मोरावेकी ने कहा कि रूस के आक्रमण का मुकाबला कर रहे यूक्रेन को मिग-29 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के सवाल पर फैसला करना अब नाटो और अमेरिका पर निर्भर करता है।
 
प्रधानमंत्री ने वियना की यात्रा पर कहा कि इस युद्ध में पोलैंड कोई पक्ष नहीं है और नाटो भी इस युद्ध में एक पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान सौंपने जैसा, इस तरह का एक गंभीर फैसला जरूरत ही आम सहमति से और एक स्वर से नाटो के सभी सदस्य देशों द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वार्ता जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों से यूक्रेन लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की अपील कर रहा है। पोलैंड ने अपने विमान जर्मनी में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर भेजने की पेशकश करते हुए मंगलवार को इसका जवाब दिया। पोलैंड ने साथ ही यह उम्मीद जताई कि उसके बाद विमानों को यूक्रेन के पायलट को सौंप दिया जाएगा। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि वह इस योजना से अवगत नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More