Ukraine का दावा, रूस के 3500 सैनिक मार गिराए, 200 को बंधक बनाया

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (14:39 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जारी जंग के बीच दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने रूस के करीब 3500 सैनिक मार गिराए हैं तथा 200 सैनिकों को बंधक बना लिया है। 
 
यूक्रेन की सेना के मुताबिक उसने अब तक रूस 14 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जबकि 4 हेलीकॉप्टर भी ध्वस्त कर दिए हैं। इसके अलावा यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 102 टैंक, 536 आर्मर्ड कार, 15 तोपें, एक बीकेयू-1 सिस्टम को तबाह कर दिया है। 
 
देशवासियों से हथियार उठाने की अपील : इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादोमीर जेलेंक्सी ने कहा कि वे देश छोड़कर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से हथियार उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हम लड़ेंगे। 
 
दूसरी ओर रूस ने कहा है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही निशाना बना रहा है। उसने यूक्रेन के 19 कंट्रोल सेंटर नष्ट करने की बात कही है। इस बीच, कीव समेत कई शहरों में धमाके की खबरें हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

परमाणु वार्ता स्थगित होने के बाद सख्त हुए ट्रंप, ईरान से तेल खरीदने वालों चेतावनी

पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Maharashtra : अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलस गई थीं, 1 माह से चल रहा था इलाज

अगला लेख
More