Festival Posters

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 जून 2025 (22:46 IST)
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की प्रत्यक्ष शांति वार्ता सोमवार को तुर्किये में समाप्त हो गई। बैठक 1  घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। मीडिया खबरों के मुताबिक इस्तांबुल में हुए शांति वार्ता के दौसरे दौर में रूस ने यूक्रेन के प्रस्तावित ‘बिना शर्त युद्धविराम’ को ठुकरा दिया। कीव के प्रतिनिधि सर्गी किस्लित्स्या ने बताया कि वार्ता के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध रोकने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
 
इधर जेलेंस्की ने लिथुआनिया के विनियस में कहा कि दोनों पक्षों ने ‘तुर्किये के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नये सिरे से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं।’’ शांति वार्ता में रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर भी सहमत हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि 16 मई को हुई पिछली दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 1,000 बंदियों की अदला-बदली हुई थी।
ALSO READ: राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख
जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि यूक्रेन ने रूस को उन बच्चों की एक आधिकारिक सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्हें जबरन निर्वासित किया गया था और उन्हें वापस किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की के नेतृत्व में बैठक में शामिल हुआ। तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान ने शहर के सिरागन पैलेस में वार्ता की अध्यक्षता की तथा शुरुआती संबोधन दिया।
 
फिदान ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य दोनों पक्षों के संघर्षविराम की शर्तों पर चर्चा करना था। दोनों पक्षों को संघर्षविराम स्वीकार करने के लिए तैयार करने के वास्ते अमेरिका के प्रयास अब तक विफल रहे हैं।
 
इस बीच लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) के अग्रिम मोर्चे पर भीषण लड़ाई जारी रही और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में भीतर तक हमले किए। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि रविवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक विमानों को नष्ट कर दिया गया, जबकि मॉस्को ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन पर हमला किया।
 
रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने 162 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने रात भर में रूस द्वारा प्रक्षेपित 80 ड्रोन में से 52 को नष्ट कर दिया। उत्तरपूर्वी यूक्रेनी शहर खारकीव के मेयर ने कहा कि सोमवार की सुबह दो बैलिस्टिक मिसाइल से शहर के एक आवासीय इलाके पर हमला किया गया। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma ​

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में हमले के बाद एक्शन में ट्रंप, 19 देशों से आने वाले लोगों के ग्रीन कार्ड पर संकट

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 94 हुई

गौहरगंज में मासूम से रेप के आरोपी सलमान के गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!

4 राज्यों में दिखेगा सेन्यार का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

आधार पर यूपी और महाराष्‍ट्र में बड़ा फैसला, जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार नहीं

अगला लेख