Russia-Ukraine War: यूक्रेन की याचिका पर UN की अदालत में सुनवाई को रूस ने किया खारिज

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (19:19 IST)
द हेग। कीव के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत से रूस द्वारा यूक्रेन पर विनाशकारी आक्रमण को रोकने का आदेश देने का अनुरोध किए जाने के बीच रूस ने सुनवाई को खारिज कर दिया। यूक्रेनी प्रतिनिधि एंटोन कोरीनेविच ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों से कहा कि रूस को रोका जाना चाहिए और इसे रोकने में अदालत की भूमिका है।

ALSO READ: मोदी की पुतिन से अपील, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ करें सीधी बातचीत
 
यूक्रेन ने अदालत से कहा है कि वह रूस को 24 फरवरी को शुरू किए गए सैन्य अभियानों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दे। रूस के मुताबिक इस हमले का कथित उद्देश्य लुहान्स्क और दोनेत्स्क के अलगाववादी पूर्वी क्षेत्रों में 'नरसंहार' की रोकथाम और उसके लिए सजा देना है।
 
कोरीनेविच ने मॉस्को की तरफ से किए गए नरसंहार के दावे को भयावह झूठ करार दे खारिज किया। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि रूस की खाली सीटें काफी कुछ कहती हैं। वे इस अदालत में मौजूद नहीं हैं। वे युद्धभूमि में मेरे देश के खिलाफ आक्रामक जंग छेड़ रहे हैं। यूक्रेन की याचिका पर कुछ दिनों में फैसला आने की उम्मीद है।

ALSO READ: यूक्रेन में फंसे विदेशियों को निकालने के लिए 'सीजफायर', बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर, 4 शहरों में साढ़े 12 बजे से लागू होगा
 
एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सैन्य कानून के प्रोफेसर टेरी गिल ने कहा कि अगर अदालत ने युद्ध को रोकने का आदेश दिया तो मुझे लगता है कि उस पर अमल होने की संभावना शून्य है। उन्होंने कहा कि अगर देश अदालत के न्यायाधीश के आदेशों का अनुपालन नहीं करते हैं तो वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कार्रवाई के लिए कह सकते हैं लेकिन वहां रूस के पास वीटो का अधिकार है।
 
अदालत के 'पीस पैलेस' मुख्यालय में 'ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस' में यूक्रेन के अनुरोध पर हो रही सुनवाई के दौरान रूस की सीटें खाली थीं। यूक्रेन ने अदालत से मॉस्को को अपने हमले को रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया था। अदालत के अध्यक्ष, अमेरिकी न्यायाधीश जोआन ई. डोनोग्यू ने कहा कि नीदरलैंड्स में रूस के राजदूत ने न्यायाधीशों को सूचित किया कि उनकी सरकार का मौखिक कार्यवाही में भाग लेने का इरादा नहीं था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More