Russia Ukraine War: कीव पर सबसे 'खतरनाक' हमले की तैयारी में रूस, सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आया 'प्लान', टारगेट से सिर्फ 40 मिल दूर

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (09:56 IST)
तमाम प्रतिबंधों के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके विपरीत रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूस का रुख और आक्रमक हो रहा है। वह यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमले कर रहा है।

रविवार को उसने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर फिर से कब्जा जमा लिया। रविवार को ही कुछ सैटेलाइट पिक्चर सामने आई, जिसमें रूस की बड़ी सेना नजर आ रही है और वह यूक्रेन के कई शहरों पर धावा बोलने को तैयारी में है।

कुछ सैटेलाइट तस्वीरों को देखने के बाद यह दावा किया जा रहा है। कीव पर बहुत ही आक्रमक तरीके से हमले को तैयार रूस मैक्सार टेक्नोलॉजी की ओर से जारी इन सैलेटलाइट तस्वीरों में यूक्रेन के इवांकिव में रूसी सैनिकों का एक बड़ा काफिला दिख रहा है।

काफिला 3.25 मील से अधिक तक फैला हुआ है और कीव की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो लोकेशन पॉइंट से महज 40 मील दूर है। वहीं एक सैटेलाइट इमेज में रूस के सैनिकों की ओर से बिल्डिंगों पर दागे गए मिसाइल के बाद आग और धुआं निकलता भी दिख रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

77वें जन्मदिन पर लगाए 77 पौधे, जनक दीदी ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

अगला लेख
More